{"_id":"5a664cce4f1c1b76268b5b42","slug":"51516653774-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 400 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 400 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 400 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच
चरखी दादरी।
बसंत पंचमी के अवसर पर आयुष विभाग की ओर से स्थानीय रविदास मंदिर परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चार सौ से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनको निशुल्क दवा वितरित की गई।
शिविर का शुभारंभ दादरी नगर परिषद के चेयरमैन संजय छपारिया ने किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारतवर्ष की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों में से एक है। आयुर्वेद की दवाइयों का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इनके सेवन से शरीर पर किसी प्रकार का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता। आज दुनिया भर में लोग आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। शिविर की अध्यक्षता कर रहे जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दलबीर राठी ने बताया कि जीर्ण रोगों में आयुर्वेद का उपचार करवाने से रोगी ना केवल स्वस्थ होता है बल्कि उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ जाती है।