{"_id":"5957f95a4f1c1bb33e8b4610","slug":"51498937690-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को ओडीएफ बनाने की तैयारी, झुग्गियों के पास लगेंगे 12 मोबाइल टॉयलेट।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को ओडीएफ बनाने की तैयारी, झुग्गियों के पास लगेंगे 12 मोबाइल टॉयलेट।
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
शहर को ओडीएफ बनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियों की जाने लगी हैं, जो कि अब जमीन पर भी दिखने लगी हैं। शहर के मूल निवासियों के लिए तो नपा की ओर से टॉयलेट बनाने का बजट जारी किया जा रहा था। लेकिन प्रशासन के सामने मुख्य चुनौती शहर के बाहरी इलाकों की झुग्गियों में रहने वाले लोग बने हुए थे। क्योंकि ये लोग स्थायी निवासी नहीं के कारण इनके लिए शौचालय बनवाए जाने भी मुनासिब नहीं थे। इसी के चलते प्रशासन ने मोबाइल टॉयलेट खरीदने का प्रस्ताव बनाया। जिस पर शहर की ऐसी जगहों को चिन्हित करते हुए 12 मोबाइल टॉयलेट खरीदे जा रहे हैं। इनमें से दो मोबाइल टॉयलेट तो नपा कार्यालय में पहुंच चुके हैं। बाकी के टॉयलेट करीब 10 दिन में कार्यालय पहुंच जाएंगे। जिसके बाद इन्हें इंस्टाल करने का कार्य किया जाएगा।
24 लाख रुपये का आया है खर्च
शहर की झुग्गियों और बिना शौचालय वालों लोगों के लिए मंगवाए गए मोबाइल टॉयलेट पर करीब 24 लाख रुपये का खर्च आया है। जिसके हिसाब से प्रति मोबाइल टॉयलेट दो लाख की कीमत नगरपालिका ने चुकाई है। मोबाइल टॉयलेट स्थापित हो जाने के बाद शहर के लोगों को खुले में शौच से छुटकारा मिल जाएगा। ओडीएफ बनाने की प्लानिंग के तहत नपा का यह बड़ा कदम है, क्योंकि शहर में सार्वजनिक शौचालय को लेकर बड़ी दिक्कत थी। अगर प्रशासन यह कदम नहीं उठाता तो शहर के हर घर में शौचालय होने के बावजूद भी शहर ओडीएफ नहीं हो पाता।
200 लोगों को शौचालय के लिए ग्रांट जारी
शहर के लोगों से नगरपालिका के द्वारा शौचालय के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदनकर्त्ता के द्वारा दस्तावेज पूरा करने के पश्चात नपा के द्वारा 7 हजार रुपये की ग्रांट जारी कर दी जाती है तो वहीं शौचालय का निर्माण पूरा होने के पश्चात आवेदनकर्त्ता के खाते में 7 हजार रुपये की दूसरी ग्रांट जमा करवा दी जाती है। एक सप्ताह में नपा द्वारा करीब 200 आवेदनकर्त्ताओं के खाते में पहली किश्त के तौर पर 14 लाख रुपये की राशि डाली जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
शहर को इसी माह ओडीएफ बनाने के लिए प्लानिंग पर काम चल रहा है। नपा के द्वारा पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि नपा क्षेत्र को ओडीएफ घोषित कर दिया जाए। मोबाइल टॉयलेट पहुंचने के साथ ही उन्हें इंस्टाल करने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
- नरेंद्र सैनी, सचिव, नपा झज्जर।
वर्जन
ग्रामीण क्षेत्र को काफी समय पहले ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। वहां पर ओडीएफ प्लस की तैयारी चल रही है। शहरी क्षेत्र पर अब पूरा फोकस किया जा रहा है। जिसके तहत ही मोबाइल टॉयलेट और सार्वजनिक शौचालय स्थापित किए जा रहे हैं। शहर के लोगों से उनकी अपील है कि वे खुले में शौच के लिए न जाएं। ऐसा करके वे सभी के लिए बीमारियां पैदा कर रहे हैं।
- आरसी बिढाण, डीसी, झज्जर।
- शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने की तैयारी, झुग्गियों के पास लगेंगे 12 मोबाइल टॉयलेट
- दो मोबाइल टॉयलेट पहुंचे नपा कार्यालय, इसी माह सभी जगह होंगे इंस्टाल
- खुले में शौच से मिलेगी मुक्ति, शौचालयों के लिए भी जारी हो रहा है बजट