फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   5.80 lakh voters will choose the government of their village today

243 पंचायतों के लिए सरपंच के, 883 पंच पद के लिए आज होगा मतदान, दोनों पदों के 2639 उम्मीदरवारों के भाग्य का होगा फैसला, गांवों को

Wed, 02 Nov 2022 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
5.80 lakh voters will choose the government of their village today
पंचायत चुनाव को करवाने के लिए ईवीएम मशीन के साथ पहुंची पोंलिग पार्टी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। पंचायत चुनाव के लिए आज सरपंच और पंच पदों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। जिले के 5.80 लाख से अधिक मतदाता सरपंच और पंच के कुल 2958 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल 754 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां शाम तक मतदान कें द्रों पर पहुंच गई। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

बुधवार को पंच पद के 883 और सरपंच के 243 पद के लिए मतदान होगा। सरपंच पद के लिए ईवीएम व पंच पद के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया जाएगा। इस बार जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए अलग व सरपंच और पंच पद के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले चारों पदों के लिए मतदान एक साथ होता था। इस बार 30 अक्तूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए मतदान हो चुका है। 66.7 फीसदी मतदान हुआ है, लेकिन सरपंच व पंच के पद के लिए और अधिक मतदान होने की संभावना है। शाम तक चुनाव पार्टियां अपने- अपने बूथों पर पहुंच गई हैं। मंगलवार की दोपहर बाद टीम पुलिस सुरक्षा के बीच ईवीएम व बैलेट पेपर लेकर बूथों के लिए रवाना होनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

जिला में सरपंच पद के लिए 1216 व पंच पद के लिए 1742 प्रत्याशी मैदान में है। जिला के झज्जर खंड की 49, बहादुरगढ़ की 44 में से 41 तीन निर्विरोध, मातनहेल में 40, बादली में 29, माछरौली में 22, बेरी में 36 व साल्हावास में 26 एक निर्विरोध सरपंच पद के लिए मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतदान के उपरांत सभी केंद्रों पर पंच-सरपंच पदों के मतों की गिनती की जाएगी और गिनती के उपरांत नतीजों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्विरोध चुने जा चुके हैं1756 पंच और चार सरपंच
जिले में पंच पद के कुल 2639 पद हैं। इनमें से आधे से अधिक 1756 उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन हो चुका है।ं सरपंच पद पर भी चार ग्राम पंचायत भी निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं।

सरपंच के 243 पदों में से चार सरपंच भी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
शाम को शुरू होगी सरपंच पद की मतगणना
बुधवार की शाम को करीब सात बजे के आसपास सरपंचों के परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना का कार्य देर रात तक चलने की संभावना है क्योंकि सरपंच के चुनाव ईवीएम व पंच के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। ईवीएम से चुनाव परिणाम जल्द आ जाएंगे लेकिन पंच की मतगणना में अधिक समय लगने की संभावना है।
मतदान व्यवस्था
कुल मतदान केंद्र 754
पोलिंग पार्टी 754
मतदाता 5.80 लाख
पुलिसकर्मी 3000
किस पद पर कितने प्रत्याशी
पदनाम कुल पद प्रत्याशी
सरपंच 243 1216
पंच 883 1742
वर्जन
सरपंच व पंच के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो जाएगा।
- शक्ति सिंह, डीसी एंव जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed