फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम तो चाहिए

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम तो चाहिए

Thu, 28 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम तो चाहिए
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम तो चाहिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
समसपुर खेल स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाने जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों के इस मांग का समर्थन करने के बाद अब सामाजिक संगठन भी इसे लेकर लामबंद होते जा रहे हैं। प्रयास-ए-ग्रुप संस्था और युवा संघर्ष क्लब के बाद अब सामाजिक संगठन बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ, शिवशंभू सेवा दल, स्माइल ऑफ नीड व अग्रवाल सभा भी इस मांग के समर्थन में उतर आई हैं। इन सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि दादरी में एक राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम जरूर बनाया जाए और यह मांग समसपुर स्टेडियम में भी परवान चढ़ाई जा सकती है। इन संगठनों के पदाधिकारियों ने जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को बड़ा बताया है। संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि गत दिनों भी देश को राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण पदक जिले के खिलाड़ियों ने दिलाए हैं और इस उपलब्धि को देखकर प्रदेश सरकार को खिलाड़ियों की राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम निर्माण की मांग को सिरे चढ़ाना चाहिए। इसके लिए सामाजिक संगठन हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।

राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में तैयार होंगे बेहतर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी: बलराम गुप्ता
शहर की अग्रवाल सभा प्रधान बलराम गुप्ता का कहना है कि समसपुर में खेल स्टेडियम बनने से सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। उनका कहना है कि समसपुर में राष्ट्रीय स्टेडियम बनने से शहर के खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। यह स्टेडियम शहर के समीप ही होगा। यहां राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। खेल मैदान में सभी प्रकार के स्टेडियम बनेंगे तो सभी प्रकार के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन


वर्षों पुरानी मांग को ढंग से परवान चढ़ाए सरकार: रिंपी फौगाट
स्वामी दयाल सेवा संघ सचिव रिंपी फौगाट का कहना है कि स्टेडियम जिले की वर्षों पुरानी मांग है। सरकार को यहां राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाना चाहिए। यहां सभी प्रकार के खेलों के मैदान राष्ट्रीय स्तर के होने चाहिए। स्टेडियम में सभी प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होनी चाहिए। प्रशासन व सरकार को इस पर जल्द ही विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को पहुंचेगा फायदा, सरकार करे मांग पूरी: रोहतास शर्मा
शिवशंभू सेवादल महासचिव रोहतास शर्मा का कहना कि समसपुर में राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाए जाने से जिले के सभी प्रकार के खेलों के खिलाड़ियों को फायदा पहुंचेगा। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से यहां राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाएं भी होने लगेंगी। खिलाड़ियों का हर प्रकार से हौसला बढ़ जाएगा। जिले के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर मिल सकेंगे। सरकार को स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने पर विचार करना चाहिए। आज खेल का क्षेत्र विस्तृत होता जा रहा है ऐसे में यहां बहालगढ़ जैसा खेल स्टेडियम बनना जरूरी है।


राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में ही मिल सकती हैं तमाम सुविधाएं : भाविक गर्ग
सामाजिक संस्था स्माइल ऑफ नीड एजूकेशन के अध्यक्ष भाविक गर्ग का कहना कि चरखी दादरी में बनने वाले खेल स्टेडियम में हर खेल के मैदान राष्ट्रीय स्तर के बनने चाहिए। खिलाड़ी को हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी तभी वह आगे बढ़ पाएगा। चरखी दादरी में सभी प्रकार के खेलों के खिलाड़ी हैं। राष्ट्रीय स्टेडियम की जिले को सख्त जरूरत है। खेल स्टेडियम न होने से युवा खिलाड़ियों को इस समय काफी परेशानी हो रही है। खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। समसपुर में मंजूर खेल स्टेडियम को बहालगढ़ की तर्ज पर बनाना चाहिए। यहां फुटबाल, खो-खो, कबड्डी, हॉकी, वालीबाल, कराटे, बैडमिंटन, तैराकी सहित सभी खेल मैदान राष्ट्रीय स्तर के होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed