{"_id":"5baa8f66867a557ff9674c80","slug":"31537904486-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैमेज सीवरेज मेनहॉल और गलियों में अंधेरा बन रहा आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैमेज सीवरेज मेनहॉल और गलियों में अंधेरा बन रहा आफत
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। सड़कों पर जलभराव, डैमेज सीवरेज मेनहॉल व गलियों में अंधेरा शहरवासियों के लिए आफत बन रहा है। शहर के विभिन्न भागों में डैमेज सीवरेज मैनहॉल आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। इस समय हर कालोनी व बाजारों में मैनहॉल कंडम स्थिति में हैं। पिछले काफी समय से कंडम मैनहॉल रिप्लेस नहीं किए जा रहे हैें। अब मानसून की बारिश में इनसे लोग ज्यादा परेशानी में हैं। ज्यादातर मैनहॉल के जवाब दे दिए जाने पर जलभराव के दौरान लोगों को ज्यादा परेशानी आ रही है।
शहर की कालोनियों मेें सीवरेज मैनहॉल की हालत बेहद खस्ताहाल बनी हुई है। इस समय शहर के कई भागों में कंडम पड़े मैनहॉल को रिप्लेस किए जाने की जरूरत बनी हुई है। पिछले दिनों से हुई बारिश के बाद तो हालात और भी खराब हो गए हैं। सड़कों पर जलभराव हो जाने व मैनहॉल कंडम होने पर लोगों को आवागमन में भी दिक्कत बनी हुई है। मैनहॉल के जरिए सीवरेज लाइनों में मिट्टी व कचरे आदि का भी जमाव बना हुआ है। वैसे ही शहर में सीवरेज लाइनें ब्लॉकेज बनी हुई हैं। अब मैनहॉल कंडम होने की स्थिति में सड़कों से खासकर दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में ज्यादा परेशानी हो रही है। सड़क पर जलभराव होने पर मैनहॉल दिखाई न देने पर हादसों का भी अंदेशा बना रहता है।
क्या कहना है शहरवासियों का
शहर निवासी राकेश कुमार, राजेश, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार, नरेश कुमार ने बताया कि मैनहॉल के ढक्कन खराब होने से इस समय ज्यादा परेशानी बनी हुई है। पैदल गुजर रहे लोगों को ठोक रें खानी पड़ती हैं कई बार बूढ़े, महिला व बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि मैनहॉल की ऊपरी परत कंडम होने की वजह से इसके टुकड़े सीवरेज लाइन में ही गिर रहे हैं। इससे सीवरेज लाइनें भी रुक रही हैं। उन्होंने बताया कि बारिश से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है ऐसे में अंधेरे के समय आवागमन में ज्यादा परेशानी होती है। इन लोगों ने बताया कि कई जगह सीवरेज मेनहॉल सड़क लेवल में नहीं होने की वजह से भी दिक्क्त बनी हुई है। शहरवासियों ने शहर के सभी भागों में स्थित मैनहॉल की सर्वे कर कंडम को रिप्लेस करने की मांग की है। जहां मेंटीनेंस की जरूरत है वहां भी सुधार किया जाए।