{"_id":"674a07866f21fc49c1034435","slug":"2500-properties-of-lal-dora-were-self-verified-office-will-remain-open-even-on-holidays-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-116024-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लाल डोरा की 2500 प्रॉपर्टी हुई स्वयं सत्यापित, छुट्टी के दिन भी खुलेगा कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लाल डोरा की 2500 प्रॉपर्टी हुई स्वयं सत्यापित, छुट्टी के दिन भी खुलेगा कार्यालय
Fri, 29 Nov 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
झज्जर।
लाल डोरा/आबादी देह में आने वाली संपत्तियों के नगर परिषद प्रॉपर्टी प्रमाण पत्र जारी करेगा। इसके लिए काम भी जारी है।
अब तक 2500 प्रॉपर्टी को स्वयं सत्यापित किया गया है जबकि लाल डोरा/आबादी देह में कुल 4108 प्रॉपर्टी हैं, जिनको स्वयं सत्यापित किया जाना है। इस काम को पूरा करने के लिए नगर परिषद आगामी दो दिन शनिवार और रविवार को भी अपना कार्यालय खोलेगा। टैक्स ब्रांच की टीम दो दिन कार्यालय आएगी और संबंधित पात्रों को फोन कर स्वयं सत्यापन कराने के लिए बुलाया जाएगा ताकि यह काम जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय ने लाल डोरा आबादी देह में आने वाली संपत्तियों को स्वयं सत्यापित करने का फैसला किया है। स्वयं सत्यापित हाेने के बाद सभी पात्रों को प्रॉपर्टी प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। शहर में ऐसी 4108 संपत्ति है, जिसमें से अब तक 2500 पात्र इसे स्वयं सत्यापित करवा चुके हैं और बाकी 1608 प्रॉपर्टी अभी सत्यापित होना बाकी हैं। इसलिए अब शनिवार व रविवार को नगर परिषद कार्यालय खोला जाएगा।
नप ने लगाई सार्वजनिक सूचना
नगर परिषद की तरफ से इस काम को पूरा करवाने के लिए विभिन्न सरकारी बिल्डिंगों पर सार्वजनिक सूचना जारी की हुई है और नोटिस भी चस्पा किए हुए हैं और उसके जरिये दावे व आपत्तियां मांगी हुई है।
विज्ञापन
लाल डोरा/आबादी देह में आने वाली संपत्तियों का स्वयं सत्यापन किया जाना है। इसके लिए शनिवार व रविवार को कार्यालय खोले जाएंगे ताकि यह काम पूरा हो सके। काम पूरा होने के बाद सभी पात्रों को प्रॉपर्टी प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर