फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने पर विनेश व संगीता फौगाट को दी ग्रामीणों ने बधाई

एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने पर विनेश व संगीता फौगाट को दी ग्रामीणों ने बधाई

Mon, 05 Mar 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने पर विनेश व संगीता फौगाट को दी ग्रामीणों ने बधाई
विनेश और संगीता के एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने पर जताई खुशी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
किर्गिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में गांव बलाली निवासी महिला पहलवान विनेश फौगाट ने रजत व संगीता फौगाट ने कांस्य पदक जीता है। विनेश फौगाट ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक और संगीता ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस पर उपलब्धि पर रविवार को गांव झोझूू कलां बैठक में आयोजित कर विजेता बेटियों को बधाई दी गई। झोझू कलां के पूर्व सरपंच राजेश सांगवान ने कहा कि विनेश एवं संगीता इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पहलवान गीता व बबीता के नक्शेकदम पर चलते हुए संगीता व विनेश भी पदक जीतकर भारत देश का नाम रोशन कर रही हैं। पूर्व सरपंच राजेश सांगवान ने कहा कि इस सफलता के पीछे द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फौगाट का विशेष योगदान है। महावीर की प्रेरणा से आज ग्रामीण क्षेत्र से लड़कियां कुश्ती में आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर किसान नेता रविंद्र सांगवान, सांगवान खाप- 13 प्रधान सूरजभान, डीपीई प्रवीन, पूर्व सरपंच बलजीत, पूर्व सरपंच मेहरचंद, महिला कॉलेज प्रधान फतेह सिंह, पूर्व सरपंच सुरेंद्र, झोझू खुर्द सरपंच मनोज, बलाली सरपंच अमित, पूर्व सरपंच अतर सिंह,पूर्व चेयरमैन प्रीतम, सरपंच दाढ़ी छाजूराम, सरपंच संजय बादल, शीशवाला सरपंच अशोक, सुरेश पहलवान, राजेंद्र मैहड़ा, जयभगवान शीशवाला, सोमबीर झोझू खुर्द, पूर्व सरपंच दयानंद, गुडाना सरपंच रमेश, पूर्व सरपंच राजसिंह, प्रवीन असावरी, सरपंच आकाश, कमल बलाली, सुशील कलाली, सरजीत चांगरोड़, अध्यापक नेता संजीव मंदौला, सत्यवान शास्त्री, आचार्य देवी सिंह, हवा सिंह आदमपुर, पूर्व सरपंच संजय मंदोला, पूर्व सरपंच लीला शीशवाला, तिवाला सरपंच धर्मबीर आदि ने पदक विजेताओं को बधाई दी है।

फोटो- 16
विनेश फौगाट।
फोटो- 17
संगीता फौगाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed