फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीएम विंडो से भी तेज है टविटर पर रिस्पांस, 24 घंटे में रिपोट्र देते हैं अधिकारी

सीएम विंडो से भी तेज है टविटर पर रिस्पांस, 24 घंटे में रिपोट्र देते हैं अधिकारी

Wed, 12 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
सीएम विंडो से भी तेज है टविटर पर रिस्पांस, 24 घंटे में रिपोट्र देते हैं अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
लोगों की शिकायत सीएम तक सीधे पहुंचे इसके लिए सरकार की ओर से सीएम विंडो की स्थापना हर जिले में की गई थी जिस पर लोगों द्वारा शिकायत दर्ज करवाई जाती है। शुरू में तो इसका रिस्पांस काफी अच्छा था लेकिन अब इसका रिस्पांस कुछ धीमा हो गया है व इसमें समय ज्यादा लग रहा है। ऐसे में लोग सीएम मनोहर लाल के ट्विटर अकाउंट पर सीधे शिकायत भेजने लगे हैं। इसकी खास बात यह है कि शिकायत देने के 24 घंटे में ही अधिकारियों को शिकायत का जवाब देना पड़ा है। झज्जर जिले में अब तक 33 लोगों ने सीएम के ट्विटर अकाउंट पर शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें से 27 लोगों की शिकायत का समाधान हो चुुका है। इससे सीएम के ट्विटर हैंडल का रिस्पांस साफ नजर आ रही है।
सीएम विंडो का ये है हाल
डॉ. नरहरि बांगड़ ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित साप्ताहिक बैठक में शासन व प्रशासन की ओर से चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी विभागीय अधिकारियों को तलब की गई। डॉ. बांगड़ ने सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों में प्राथमिकता से कार्य करें और शिकायत पर हुई प्रगति को तुरंत अपडेट कराएं। झज्जर जिले में अब तक 3824 शिकायत, समस्याएं सीएम विंडो पर दर्ज की गई हैं जिनमें से 3474 का निपटारा कर दिया गया है। उपायुक्त ने लंबित मामलों को लेकर विभागवार अधिकारियों से जवाबतलबी की।
विज्ञापन

ये है ओडीएफ का हाल
झज्जर जिला के शहरी क्षेत्रों को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) बनाने के कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्थानीय निकाय संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को शौचालय के उपयोग के लिए प्रेरित करें। इसके लिए वार्ड स्तर पर निगरानी समिति को एक्टिव रखा जाए, साथ ही स्वच्छता प्रेरकों को प्रशिक्षण देकर फील्ड में उतारा जाए। इस दौरान स्थानीय निकाय संस्थाओं के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बेरी के शहरी क्षेत्र में 90 फीसदी ओडीएफ कार्य पूरा हो चुका है, वहीं झज्जर में भी 19 वार्डों में से 12 वार्ड ओडीएफ हो चुके हैं। शहर में मोबाइल शौचालय भी रखे जा रहे हैं। झिलमिल झज्जर अभियान निरंतर सफलता की ओर बढ़ रहा है। बहादुरगढ़ में 21 मोबाइल टायलेट स्थापित किए जाएंगे। बैठक में स्ट्रे कैटल फ्री कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। उन्होंने पशुपालन विभाग के उपनिदेशक को शत प्रतिशत बेसहारा पशुओं व नंदियों को टैग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बेरी के एसडीएम बेरी संजय राय, बहादुरगढ़ एवं बादली एसडीएम जगनिवास, झज्जर एसडीएम प्रदीप कौशिक, सीटीएम विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed