{"_id":"5c65ba97bdec224a3d3fe73e","slug":"181550170775-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकायान में एशियन और नेशनल मेडलिस्ट तीन बेटियां नहीं कर पाई स्कोलरशिप के लिए आवेदन, दो कोचों पर लगाए फार्म जमा न करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकायान में एशियन और नेशनल मेडलिस्ट तीन बेटियां नहीं कर पाई स्कोलरशिप के लिए आवेदन, दो कोचों पर लगाए फार्म जमा न करने के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। नौकायन में एशियन और नेशनल मेडलिस्ट तीन बेटियों स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पाईं। महिला खिलाड़ियों ने इसका आरोप खेल विभाग के दो कोचों पर लगाया है। वीरवार को तीनों खिलाड़ियों ने सीटीएम मनीष फौगाट से मुलाकात की और लिखित शिकायत उन्हें सौंपकर स्कॉलरशिप आवेदन फार्म जमा करवाने और उक्त दोनों कोच पर कार्रवाई की मांग की है। इस पर संज्ञान लेकर सीटीएम ने खेल अधिकारी से जवाब तलब कर लिया है। सीटीएम का कहना है कि निष्पक्षता से मामले की जांच की जाएगी और जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ये महिला खिलाड़ी फतेहगढ़, झोझू कलां व तिवाला गांव की रहने वाली हैं और पिछले साल ही इन तीनों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में एक स्वर्ण सहित कुल छह पदक प्राप्त किए हैं।
प्रदेश सरकार ने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों को कैश अवार्ड देने के लिए खेल विभाग की मार्फत आवेदन फार्म मांगे थे। इसकी अंतिम तिथि 12 फरवरी थी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नौकायन खिलाड़ी गांव तिवाला निवासी रितू, फतेहगढ़ निवासी मंजू व झोझूकलां निवासी नीरज आवेदन फार्म नहीं भर पाई। इन तीनों ने इसका ठीकरा दो कोचों के उपर फोड़ा। वीरवार को सीटीएम मनीष फौगाट से ये तीनों महिला खिलाड़ी मिलीं और जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर के नाम उन्हें अपनी शिकायत सौंपी। शिकायत में इन तीनों ने खेल विभाग की मार्फत अब फार्म जमा कराने और आवेदन से वंचित रखने वाले कोचों पर कार्रवाई की मांग की है। इन खिलाड़ियों ने शिकायत में बताया कि 12 फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि थी। इसके लिए शाम चार बजे जिला खेल अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने फार्म जमा कराने चाहे तो वहां मौजूद एथलेटिक्स व कबड्डी कोच ने फार्म लेने से मना कर दिया। इस दौरान उनसे डोप टेस्ट का एफिडेविट मांगा गया। तीनों खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि इसके बाद वो एफिडेविट बनवाकर सवा पांच बजे दोबारा कार्यालय पहुंची तो बंद मिला। इसके अगले दिन वो खेल विभाग कार्यालय पहुंची तो उनके आवेदन फार्म लेने से मना कर दिया गया। इन खिलाड़ियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फौगाट को आवेदन फार्म 13 फरवरी को शाम चार बजे ई-मेल के जरिए हेड ऑफिस भेजा गया लेकिन उनका फार्म लेने से साफ इंकार किया गया।