फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   यूपसीएससी परीक्षा पास करने वाली प्रीति का जोरदार अभिनंदन

यूपसीएससी परीक्षा पास करने वाली प्रीति का जोरदार अभिनंदन

Wed, 21 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
यूपसीएससी परीक्षा पास करने वाली प्रीति का जोरदार अभिनंदन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएसएसी) की परीक्षा में 288वां रैंक हासिल कर इलाके का नाम रोशन करने वाली बेटी प्रीति हुड्डा का मंगलवार को बहादुरगढ़ में अभिंदन किया गया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने प्रीति को बधाई दी।
मंगलवार को प्रीति के स्वागत के लिए दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला व लाइनपार स्थित जनता स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दोनों ही स्थानों पर लोगों ने प्रीति का जोरदार अभिनंदन किया। लाइनपार में आयोजित स्वागत समारोह में रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दीपेंद्र ने प्रीति को शुभकामनाएं देते हुए भारत के संविधान की रक्षा कर लोगों के हित में काम करने को कहा। दीपेंद्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की लड़की ने बेहद कठिन विषय हिंदी के साथ परीक्षा पास कर नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि हिंदी विषय लेकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रीति ने नई राह खोल दी है और प्रीति उनके लिए एक प्रेरणाश्रोत बनेगी। सांसद दीपेंद्र ने प्रीति को फूलों का गुलदस्ता व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रीति के पिता डीएस हुड्डा को भी बधाई दी। समारोह में पूर्व विधायक राजेंद्र जून, नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला राठी ने भी मंच प्रीति का सम्मान किया और उन्हें बधाई दी। मंच संचालन मास्टर सतीश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

सिविल सेवा की परीक्षा में सफल होने पर दिल्ली से बहादुरगढ़ पहुंची प्रीति अपने स्वागत से खुश नजर आई। प्रीति हुड्डा ने बताया कि हिंदी विषय में परीक्षा पास करने में उन्हें कठिनाई तो आई, लेकिन लग्न और मेहनत के दम पर सब संभव हो गया। उन्होंने बताया कि हिंदी विषय में तैयारी को लेकर नोट्स की दिक्कत सबसे ज्यादा सामने आई, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद और सही दिशा में की गई मेहनत ने उन्हें सफल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में प्रीति को नोटों व फूलों की मालाओं से लाद दिया गया। प्रीति के स्वागत में उनके परिजनों द्वारा स्कूल में प्रीतिभोज भी रखा था। इस मौके पर वाइस चेयरमैन विनोद कुमार, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, बुल्लड़ पहलवान, सज्जन दलाल, राजपाल आर्य, रामकरण हुड्डा, संदीप राठी, प्रियव्रत दलाल, समुंद्र सहवाग, सत्यप्रकाश छिकारा, सतपाल राठी, राजेश खत्री, वजीर राठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed