{"_id":"5a551f414f1c1b4a198b5b83","slug":"171515528001-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ स्पर्धाओं में रामकिशन ने जीते तीन गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ स्पर्धाओं में रामकिशन ने जीते तीन गोल्ड मेडल
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौड़ स्पर्धाओं में रामकिशन को मिले तीन गोल्ड मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की विभिन्न वर्गों की दौड़ में कस्बा निवासी रामकिशन शर्मा ने तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किए। हिसार के गिरी सेंटर में 27वीं मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में छह व सात जनवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रामकिशन ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने आयुवर्ग में 800 मीटर, 400 मीटर व 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। रामकिशन शर्मा की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों के अलावा मार्केट कमेटी के चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, जिला पार्षद अनिल कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशन फौजी, सरपंच राकेश श्योराण ने बधाई दी है।