{"_id":"5c34fb0bbdec2256d9677e7d","slug":"161546976011-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम का कारनामा: एक मीटर नंबर दो उपभोक्ताओं को किया अॅलाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम का कारनामा: एक मीटर नंबर दो उपभोक्ताओं को किया अॅलाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। बिजली निगम कर्मियों की लापरवाही का एक नया कारनामा सामने आया है। इस लापरवाही के चलते जहां एक महिला उपभोक्ता परेशान है तो वहीं, निगम को भी चूना लग रहा है। यह चूक दो साल पहले हुई थी और इसके तहत एक ही मीटर नंबर दो उपभोक्ताओं को अलॉट कर दिया गया है। निगम की चूक का पता चलने पर सांजरवास निवासी एक महिला उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर लगा रही है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं, निगम अधिकारियों का तर्क है कि जनवरी माह का बिल तैयार करने से पहले इस चूक को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने दो साल पहले गांव सांजरवास में दो बिजली उपभोक्ताओं को एक ही नंबर के दो बिजली मीटर जारी कर दिए। अब इनमें से महिला उपभोक्ता कई दिनों से गलती को सुधरवाने के लिए बिजली निगम के कार्यालय के चक्कर लगा रही है। गांव सांजरवास निवासी संतरा देवी ने बताया कि उसने बिजली निगम कार्यालय में घर पर बिजली मीटर लगवाने के लिए 2016 में आवेदन किया था। बिजली निगम ने उसके नाम पर मीटर नंबर एसडी-1डी-0948ए जारी किया था। वह बिजली निगम द्वारा जारी बिजली बिल का समय पर अदायगी कर रही थी। इसी दौरान बिजली निगम ने गांव निवासी शकुंतला के घर पर लगाए बिजली मीटर में भी संतरा देवी के मीटर का नंबर ही जारी कर दिया। दोनों उपभोक्ताओं का मीटर नंबर एक होने के कारण बिजली निगम को दो उपभोक्ताओं द्वारा बिजली यूज करने पर केवल एक से ही बिल की राशि वसूली जा रही है। दो साल पहले हुई चूक की तरफ अब तक निगम अधिकारियों का ध्यान ही नहीं गया। महिला संतरा देवी ने बताया कि वह कई बार निगम के कार्यालय जाकर समस्या से अवगत करवा चुकी है। लेकिन अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं किया है।
आगे आने वाले बिल तक नहीं रहेगी समस्या : जेई
इस बारे में बिजली निगम के जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि हमने संबंधित शिकायत का समाधान कर दिया है। अगला बिल जारी होने तक समस्या हल हो जाएगी।