फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी पर लौटे एनएचएम कर्मचारी

हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी पर लौटे एनएचएम कर्मचारी

Fri, 01 Mar 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी पर लौटे एनएचएम कर्मचारी
हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी पर लौटे एनएचएम कर्मचारी
विज्ञापन

झज्जर। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 24वें दिन वीरवार को खत्म हो गई। कर्मचारी संघ झज्जर प्रेस सचिव संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि राज्य कमेटी के आदेशानुसार मुख्यमंत्री के आश्वासन व देश हित को देखते हुए मांगें पूरी होने तक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. रणदीप सिंह को सामूहिक ज्वाइनिंग के लिए पत्र सौंपा गया और ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले हाल ही में शहीद हुए विक्रांत सहरावत के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान मंजूरेखा आर्य व जिला महासचिव गुलशन भटनागर ने करतेे हुए कहा कि कर्मचारी अपनी हड़ताल को लेकर सरकार से नाराजगी चलती रही लेकिन आखिर में राज्य कमेटी के आह्वान पर हड़ताल को स्थगित करते हुए सभी कर्मियों ने ड्यूटी पर लौटने का निर्णय लिया और प्रशासनिक अधिकारियों की तरह से आए जवाब में बोला गया है कि जल्द से जल्द आपकी मानी हुई मांगों को जिला स्तर पर भेज दिया जाएगा। राज्य उपाध्यक्ष नवीन ने कहा कि राज्य सरकार के अनुसार आश्वासन पर ही आज पूरे हरियाणा में सभी कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली गई। कर्मचारियों की मानी हुई मांगें जल्द ही जिला पर भेजी जाएगी। इसीलिए हड़ताल को स्थगित किया गया है। 216 घंटों के बाद कर्मचारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया। अनशन में आयुष विभाग से डॉ महेश सैनी, कौशल वर्मा, राधेश्याम,पराग व श्याम एलटी रहे। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष नवनीत छिकारा, डॉ रेखा, संजय सलाहकार, राधेश्याम, डॉ तरूण, कृष्ण कुमार, चरण सिंह, शिवपाल, तिलकराज, डॉ. भूपेंद्र, कृष्णा, बबली, डॉ. रोबिन, धनवीर सुहाग, बुल्ली देवी, कृष्णा देवी, दीपक कुमार एलटी बहादुरगढ़ व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed