फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भीगे गेहूं को सूखाने के लिए मुख्यालय पर नहीं हुई खरीद

भीगे गेहूं को सूखाने के लिए मुख्यालय पर नहीं हुई खरीद

Sun, 08 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
भीगे गेहूं को सूखाने के लिए मुख्यालय पर नहीं हुई  खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जिला मुख्यालय पर स्थित अनाज मंडी में रखा गेहूं शुक्रवार शाम को हुई बारिश में भीग गया था। जिसे सुखाने लिए शनिवार को यहां पर कोई खरीद नहीं हुई। वहीं, रविवार को भी मंडी में गेहूं की खरीद नहीं की जाएगी। झज्जर मंडी में गेहूं की खरीद सोमवार से शुरू होगी। साथ ही जिले की मंडी बेरी, ढाकला, मातनहेल व माजरा-डी में भी कोई खरीद नहीं की गई। इन्हीं मंडियों में बारिश की वजह से ज्यादा गेहूं भीगा है। आसौदा, छारा व बहादुरगढ़ की मंडियों में शनिवार को 29270 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। शनिवार को जिले की चार मंडियों में 30270 क्विंटल आवक दर्ज की गई है। बारिश की वजह से झज्जर मंडी में रखा बारदाना भी भीग गया। आढ़तियों के मजदूर गेहूं को बचाने के प्रयास में लगे रहे, जब बारिश रुकने वाली थी तो उन्होंने बारदाने की सुध ली।


मंडियों में आवक और खरीद मीट्रिक टन में
मंडी आवक खरीद
आसौदा 761 761
बहादुरगढ़ 451 451
बेरी 0 0
छारा 1715 1715
ढाकला 0 0
झज्जर 0 0
माजरा डी 100 0
मातनहेल 0 0
कुल 3027 2927
नोट: आंकड़े एमटी में हैं।

वर्जन
गेहूं भीगने के कारण शनिवार को पांच मंडियों में खरीद नहीं की गई। वहीं, इन मंडियों में आवक भी दर्ज नहीं हुई। केवल तीन मंडियों में गेहूं खरीद हुई है। गेहूं सूखाने के बाद ही सोमवार से झज्जर में खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

- अशोक शर्मा, डीएफएससी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed