फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   निर्णय के लिए अब धनखड़ खाप बुलाएगी सर्वखाप महापंचायत

निर्णय के लिए अब धनखड़ खाप बुलाएगी सर्वखाप महापंचायत

Mon, 14 Jan 2019 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
निर्णय के लिए अब धनखड़ खाप बुलाएगी सर्वखाप महापंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। ढाकला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में धनखड़ खाप बारह के प्रधान देवेंद्र धनखड़ की अध्यक्षता में खाप की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें धनखड़ गोत्र को लेकर डाबौदा गांव के सरपंच प्रतिनिधि जयंत तंवर की ओर से रईया में चल रहे धरना स्थल पर धनखड़ के खिलाफ की गई टिप्पणी को
लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और दलाल खाप 84 के पास भेजा गया। जबकि दलाल खाप 84 से जयंत तंवर और उस दिन धरने पर मौजूद टिप्पणी पर ताली बजाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर फैसला लेने के लिए सर्व खाप महापंचायत बुलाने के लिए तिथि व स्थान निर्धारित करने आग्रह किया गया है। ताकि महापंचायत में उक्त लोगों के खिलाफ फैसला लिया जा सके। इस दौरान देशभर से धनखड़ गोत्र के लोगों को बुलाने के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है। पंचायत में कई गांवों से आए हुए प्रतिनिधियों ने पंचायत को संबोधित किया और जयंत तंवर की तरफ से की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की गई। करीब दो घंटे तक चली पंचायत में कृषि मंत्री ओपी धनखड़ का 16 जनवरी को खाप की तरफ से अभिनंदन करने का भी निर्णय लिया गया। पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि रीजनल सेंटर बने या न बने वह तो सरकार को देखना है। लेकिन धनखड़ गोत्र के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना अशोभनीय है। यह आपसी भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत में यह भी कहा गया की रईया गांव की पंचायत ने जमीन सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके दी है। जबकि जाट संघर्ष समिति से जुड़े पदाधिकारी धरने में शामिल हैं।
विज्ञापन


पंचायत में नहीं दिखे खाप से जुड़े सरपंच
धनखड़ खाप की इस पंचायत में खाप से जुड़े गांवों के सरपंच दिखाई नहीं दिए। यहां तक की रईया गांव की सरपंच के पति भी पंचायत में नहीं पहुंचे। पंचायत में मंच का संचालन डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ ने किया। पंचायत में कहा गया कि कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मंत्री बाद में है, पहले वह उनके भाई है। यह टिप्पणी मंत्री को नहीं पूरे धनखड़ गोत्र को दी गई है। पंचायत को देवेंद्र प्रधान, डॉ. ओमप्रकाश धनखड़, दिलबाग सिंह दलाल, एडवोकेट रणवीर सिंह, राजेश धनखड़ ग्वालीसन, जगदीश गुलिया, शिमली गांव के सरपंच राजबीर, मंजीत खुड्डन, ताराचंद जाखड़ लडायन, पवन छिल्लर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गया कमेटी में शामिल
समसपुर माजरा से प्रकाश नंबरदार, बलराज, रणबीर वकील, कासनी से जसबीर व कटार सिंह, ढाकला से डॉ. ओमप्रकाश, राजसिंह, सुरेश, खेड़ी से पूर्व सरपंच बलवान व दिवान, ग्वालीसन से बलवान व आत्म, कुंजिया से कर्ण सिंह व राजबीर को शामिल किया गया है।


रईया में भूख हड़ताल जारी, फूंका पुतला
महाराणा प्रताप कृषि बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के रीजनल सेंटर के विरोध में रईया गांव में चल रहे धरने पर रविवार को भी पांच व्यक्ति भूख हड़ताल पर बैठे रहे। जबकि शाम के समय कृषि मंत्री का धरना स्थल पर पुतला फूंका गया। वहीं धरना स्थल पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बल्हारा, हुड्डा खाप के प्रधान ओम प्रकाश हुड्डा, सचिव कृष्ण लाल हुड्डा, मनराज गुलिया, धनखड़ खाप 12 के प्रधान हवा सिंह गुर्जर के अलावा कुजिया, ग्वालीशन, कासनी, हसनपुर आदि गांवों के लोग धरना स्थल पर पहुंचे। जबकि बलबीर सिंह, जयभगवान, धर्मबीर, ओमप्रकाश व अमन सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। वहीं काफी संख्या में महिलाएं भी धरना स्थल पर मौजूद रहीं। उन्होंने भी रीजनल सेंटर के विरोध में सरकार के खिलाफ गीत गए। वहीं सरकार व कृषि मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। धरने का नेतृत्व कर रहे जितेंद्र धनखड़ उर्फ बबला का कहना हे कि रीजनल सेंटर के विरोध में उन्होंने नए साल से धरना शुरू किया था। जबकि सर छोटूराम की पुण्यतिथि से भूख हड़ताल भी शुरू कर दी गई है। यह धरना उस समय तक जारी रहेगा जब तक सरकार भूमि का मुआवजा व युवाओं को नौकरी नही देगी या फिर रीजनल सेंटर को रद्द नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed