फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जुर्माना के 50 फीसदी जमा करवाने पर मिलेगी बिजली चोरों को क्लीन चिट

जुर्माना के 50 फीसदी जमा करवाने पर मिलेगी बिजली चोरों को क्लीन चिट

Tue, 16 Jan 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
जुर्माना के 50 फीसदी जमा करवाने पर मिलेगी बिजली चोरों को क्लीन चिट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
बिजली बिल की रिकवरी करना ही केवल बिजली निगम के लिए सिरदर्द नहीं बना हुआ है। बल्कि बिजली चोर भी काफी समस्याएं बिजली निगम के लिए खड़ी कर रहे हैं। बिजली चोरों से जुर्माना राशि रिकवरी करना निगम के लिए इस कदर परेशानी का सबब बना था कि उन्हें चोरों के लिए भी स्कीम लानी पड़ी। बिजली निगम की नई स्कीम के अनुसार बिजली चोर निगम के द्वारा की गई जर्माना राशि का केवल 50 फीसदी अदा करके निगम से क्लीन चिट ले सकते हैं। निगम के अनुसार 30 अक्तूबर 2017 तक जिनको जुर्माना किया गया है, वे ही इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।
बिजली चोरों पर साढे़ पांच करोड़ बकाया
बिजली निगम द्वारा जिले के 3200 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा था। इनके खिलाफ निगम द्वारा जुर्माना न भरने पर मामला दर्ज भी कराया गया है। निगम द्वारा इन पर करीब 10 करोड़ रुपये का जुुर्माना लगाया गया था। चोरों द्वारा साढे़ चार करोड़ रुपये का जुर्माना जमा करवाया जा चुका है। जबकि अभी साढे़ पांच करोड़ रुपये की रिकवरी बाकी है। बिजली चोरों को प्रति किलोवॉट के हिसाब से दो हजार रुपये का अतिरिक्त भार भी वाहन करना पड़ता है। इसके बाद ही उनका मुकदमा खारिज किया जाता है।
विज्ञापन


- जिले की आबादी और बिजली उपभोक्ता
जनसंख्या- 10 लाख
शहरी जनसंख्या - 3 लाख
ग्रामीण जनसंख्या - 7 लाख
बिजली उपभोक्ता - 2 लाख

- पावर हाउस का फैक्ट फाइल
220 केवी- 2
132 केवी- 10
33 केवी-23
कुल पावर हाउस- 35

-बिजली वितरण का शेड्यूल
शहरी घरेलू क्षेत्र- 24 घंटे
शहरी औद्योगिक क्षेत्र- 24 घंटे
ग्रामीण घरेलू क्षेत्र- 12 घंटे
कृषि क्षेत्र- 8 घंटे

वर्जन
बिजली चोरी के मुकदमे जिन लोगों के खिलाफ 30 अक्तूबर 2017 से पहले बने हैं, उनके लिए निगम ने एक स्कीम दी है। ऐसे लोग जुर्माना राशि का 50 फीसदी जमा करवा कर क्लीन चिट ले सकते हैं। निगम की साढे़ पांच करोड़ रुपये की जुर्माना राशि बिजली चोरों पर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसके चावला, एससी, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed