{"_id":"59c57cf64f1c1b36688b6298","slug":"101506114806-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदीशालाओं में नकद राशि न देकर चारा ही करें दान: एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदीशालाओं में नकद राशि न देकर चारा ही करें दान: एडीसी
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदीशालाओं में नकद राशि न देकर चारा करें दान : एडीसी
चरखी दादरी (ब्यूरो)।
अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा है कि जिले को लावारिस पशुओं से मुक्त करने व गोवंश को आश्रय देने के लिए प्रशासन पुख्ता प्रबंध कर रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त शुक्रवार को शहर के पुराने मार्केट कमेटी कार्यालय में शुरू की गई नंदीशाला का निरीक्षण करने के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दादरी जिले में लावारिस पशुओं का पुनर्वास करने के लिए ग्रामीण स्तर पर भी नंदीशालाएं खोली जा रही हैं। वर्तमान में कलियाणा व अटेला में दो नंदीशालाओं के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। इन नंदीशालाओं में गोवंश के लिए पानी व चारे की पूरी व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से भी गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था के लिए आगे आने की बात कही। उन्होंने कहा कि नागरिक नंदीशालाओं में पैसों के रूप में दान न देकर चारे का दान कर सकते हैं। इस अवसर पर दादरी के एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, पार्षद रविंद्र गुप्ता, नगर परिषद सफाई निरीक्षक विजय कुमार आदि भी मौजूद थे।