फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Horrifying picture of Haryana, Extortion rates increased 10 times along with firing incidents

हरियाणा की डरावनी तस्वीर: फायरिंग की वारदातों के साथ 10 गुना बढ़े रंगदारी के रेट, एक से 10 करोड़ तक की डिमांड

Sat, 06 Jul 2024 08:51 AM IST
नवीन दलाल सोमदत्त शर्मा, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Jul 2024 08:51 AM IST
सार

पिछले पांच माह में प्रदेश में अवैध हथियारों से फायरिंग की वारदातों में भी तेजी से वृद्धि ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाश व्हाट्सएप काॅल करके रंगदारी मांग रहे हैं और पुलिस के आला अधिकारी अपनी चुप्पी तोड़ने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
Horrifying picture of Haryana, Extortion rates increased 10 times along with firing incidents
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रति व्यक्ति आय और निवेश में आगे बढ़ रहे हरियाणा की एक डरावनी तस्वीर भी है। प्रदेश में अपराध के साथ-साथ रंगदारी और फिरौती के मामले बढ़ने के साथ इनके रेट में भी 10 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। पिछले दस साल में जहां बदमाश रंगदारी में 10-20 लाख रुपये तक मांगते थे, वो राशि बढ़कर अब 1 करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


पिछले पांच माह में प्रदेश में अवैध हथियारों से फायरिंग की वारदातों में भी तेजी से वृद्धि ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिगड़ती कानून व्यवस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पांच महीने में 385 ऐसी वारदातें हुई हैं, जिनमें हथियारों का प्रयोग किया गया है। इस हिसाब से हरियाणा में प्रतिदिन औसतन 2 ऐसी वारदातें हो रही हैं।
विज्ञापन


इनमें झगड़े, जान से मारने की धमकी देने समेत रंगदारी मांगने के दर्जनों मामलों समेत अन्य वारदातें शामिल हैं। पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में बढ़ रहे रंगदारी मांगने के प्रचलन से व्यापारियों, नेताओं और बड़े कारोबारियों की नींद हराम हो गई है। बदमाश व्हाट्सएप काॅल करके रंगदारी मांग रहे हैं और पुलिस के आला अधिकारी अपनी चुप्पी तोड़ने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी, राजस्थान व दिल्ली से लगते 7 जिलों में ही 63 फीसदी वारदातें

खास बात ये है कि अवैध असलहों से फायरिंग के सबसे अधिक मामले दिल्ली, राजस्थान और यूपी के साथ लगते 7 जिलों में हुए हैं। प्रदेश के कुल केसों में से 63 फीसदी मामले इन जिलों से संबंधित हैं। इन जिलों में पलवल, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, सोनीपत और रोहतक जिले हैं। पुलिस को आशंका है कि इन तीनों राज्यों के साथ लगते जिलों से हरियाणा में अवैध हथियारों की तस्करी हो रही है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदेश में न तो हथियारों की आपूर्ति रुक रही है और न वारदातें।

विधानसभा चुनाव से पहले अपराध पर लगाम सरकार के लिए बड़ी चुनौती

अक्तूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक पहले अचानक हरियाणा में बिगड़ी कानून-व्यवस्था और रंगदारी मांगने के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। अपराध को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस, आप, इनेलो और जजपा भी सरकार की घेराबंदी कर रही हैं। प्रदेश में बना भय का यह माहौल अगर लंबा चला तो चुनाव में सरकार को जनता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। खुफिया एजेंसी भी सरकार को इस प्रकार का इनपुट दे चुकी हैं।

रंगदारी मांगने के बड़े मामले

  • 24 जून : हिसार की ऑटो मार्केट में कार शोरूम पर 35 गोलियां चलाकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई।
  • 23 जून : खानपुर बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधिकारी डॉ. संयम जैन से 50 लाख रुपये मांगे
  • 17 जून : खरखौदा आईएमटी में कंपनी नीलगिरी के मालिक से 50 लाख रुपये मांगे।
  • 16 जून : जींद में जुलाना उपमंडल के गांव फतेहगढ़ के पूर्व सरपंच श्रीनिवास से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।
  • 5 जून : करनाल के कर्ण कैनाल में इमिग्रेशन सेंटर के बाहर गोली चलाकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी।
  • 4 जून : बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता को व्हाट्सएप कॉल कर गैंगस्टर नंदू ने 2 करोड़ की मांग की।
  • 7 फरवरी : रोहतक में सांपला के सीताराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग कर 1 करोड़ रुपये मांगे।
  • 21 जनवरी : सोनीपत में मातूराम हलवाई की दुकान पर गोलियां बरसाकर 2 करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

रंगदारी न देने पर कुरुक्षेत्र में कारोबारी के भाई की हत्या

पिहोवा में मई के प्रथम सप्ताह में कारोबारी सुमित बंसल से रंगदारी मांगी गई थी। न देने पर कारोबारी के भाई अमित बंसल की घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

हिसार में हालात खराब, लगातार आ रहे रंगदारी के लिए फोन

24 जून को ऑटो मार्केट में महिंद्रा शोरूम के मालिक इनेलो नेता रामभगत गुप्ता से 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई। अगले दिन 25 जून भीम ऑटो मोबाइल्स संचालक से 2 करोड़ और गोयल तिरपाल हाउस संचालक से 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई। अभी तक इन मामलों में किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

प्रतिक्रिया

भाजपा सरकार ने हरियाणा को अपराध के दलदल में धकेल दिया है। बदमाशों को सरकार ने संरक्षण दे रखा है या फिर पुलिस की बदमाशों पर पकड़ नहीं है। हरियाणा में जो भय का माहौल बन रहा है वह किसी के लिए भी ठीक नहीं है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहले की तरह बदमाशों का सफाया किया जाएगा। -भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम, हरियाणा

बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं। एसटीएफ समेत पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। रंगदारी के मामलों को लेकर सरकार गंभीर है। जल्द पुलिस ऐसे बदमाशों की पहचान कर उनको सलाखों के पीछे डालेगी। कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। -नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed