{"_id":"68cb063c067df9bce80f950b","slug":"youth-dies-of-drug-overdose-body-found-in-bushes-hisar-news-c-21-hsr1020-712430-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, झाड़ियों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, झाड़ियों में मिला शव
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 16-17 के विश्वासपुरम के पास झाड़ियों में बुधवार को न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी शुभम (25) का शव मिला। जानकारी के अनुसार शुभम नशा करने का आदी था। शव के हाथ पर टीका लगाने के निशान मिले हैं और मौके से सिरिंज भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है।
सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। शुभम की मां सीता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की। शुभम जिंदल चौक के पास स्थित चिकन विक्रेता की दुकान पर काम करता था। उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है और उसका चार वर्षीय बेटा जीतू है। जांच अधिकारी सतेंद्र ने बताया कि इत्तेफाकिया कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक के विसरा की जांच लैब में भेजी जा रही है, जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। ब्यूरो