फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth dies in accident after cow suddenly appears in front of bike.

Hisar News: बाइक के सामने अचानक गाय आने से हादसा, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident after cow suddenly appears in front of bike.
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन व पुलिस।
हिसार। रायपुर चौक के पास वीरवार रात बाइक के सामने अचानक गाय आने से हुए सड़क हादसे में 31 वर्षीय युवक शुभम की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा उसका दोस्त अभिषेक घायल हो गया। अभिषेक का हिसार के जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर-1/4 निवासी मुकुल ने बताया कि उसका भाई शुभम हांसी की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह रोजाना की तरह वीरवार रात काम खत्म करने के बाद शिव नगर निवासी अपने दोस्त अभिषेक के साथ बाइक से हांसी से हिसार लौट रहा था। बाइक अभिषेक चला रहा था।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे दोनों रायपुर चौक के पास पहुंचे तो अचानक एक गाय बाइक के सामने आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में शुभम और अभिषेक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें हिसार के जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार को शुभम ने दम तोड़ दिया। अभिषेक का उपचार जारी है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे अर्बन एस्टेट थाना के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई मुकुल के बयान पर इत्फाकिया मौत की कार्रवाई की है। शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed