फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young man murdered by being struck on the head with a sharp-edged weapon a rod amidst a personal vendetta.

Hisar News: रंजिश में सिर पर तेज धारदार हथियार- रॉड मारकर युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered by being struck on the head with a sharp-edged weapon a rod amidst a personal vendetta.
मृतक  सन्नी फाइल फोटो
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में वीरवार देर रात चार युवकों ने तेजधार हथियार या रॉड से वार कर एक युवक की हत्या कर दी। परिजनों ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद वे मान गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों में रंजिश की बात सामने आई है। आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, लेबर कॉलोनी निवासी जयबीर ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। सबसे छोटा सन्नी (22) और उससे बड़ा विक्रम पेंट का काम करते हैं। शिवरात्रि को विक्रम कांवड़ लेकर आया था। उस दिन मंदिर में भंडारा और जागरण था। सन्नी और पड़ोसी राहुल वहां सो रहे थे। इस दौरान राहुल ने सन्नी का फोन चोरी कर लिया। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। बुजुर्गों के समझाने पर दोनों शांत हो गए। आरोप है कि चार-पांच दिन पहले सन्नी और राहुल के बीच फिर झगड़ा हो गया। राहुल ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा था कि मौका मिलते ही हिसाब चुकता कर दूंगा। तब से डर के कारण सन्नी घर नहीं आ रहा था। वीरवार को राहुल का साथी राजेंद्र बेटे सन्नी को एचएयू गेट नंबर-दो के पास मिला। उसने कहा कि तुझे कुछ नहीं होगा तू घर चल। उस पर विश्वास कर सन्नी रात करीब 8:30 बजे घर आया। वह खाना खाकर करीब नौ बजे घूमने के लिए बाहर चला गया। करीब 11 बजे कॉलोनी के दो युवकों ने उन्हें बताया कि सन्नी सड़क पर खून से लथपथ पड़ा है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला है कि राहुल और उसके साथी पास ही स्थित दुकान पर शराब पी रहे थे। सन्नी के वहां पहुंचने पर किसी बात पर उनमें झगड़ा हुआ। चार युवकों ने सन्नी को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हत्या के पीछे कुछ दिन पहले हुआ विवाद मुख्य कारण माना जा रहा है। मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed