फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Yellow claw attacks illegal colony on Budana Road

Hisar News: बुडाना रोड पर अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Yellow claw attacks illegal colony on Budana Road
नारनौंद। शहर के बुडाना रोड पर नगर योजना विभाग ने अवैध कालोनी पर पीले पंजे की कार्रवाई की। कार्रवाई के समय मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। नगर योजना विभाग ने वीरवार को शहर के बुडाना रोड पर सात एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी कार्रवाई की। इस दौरान कॉलोनी में अवैध रूप से बनाई गए ढांचों को गिराया गया। वहां पर बनाई गई सड़कों को भी तोड़ दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर हांसी ब्लॉक कृषि अधिकारी रूपेश को नियुक्त किया गया था। नगर योजनाकार विभाग के जेई हरिमोहन व सचिन ने बताया कि बुडाना रोड पर बनाई गई अवैध कालोनी को तोड़ने के लिए पहले नोटिस भेजे गए थे। उसके बावजूद भी अवैध निर्माण होते रहे। लोगों से अनुरोध है कि वह किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाॅट न ले ताकि उनकी मेहनत की कमाई का पैसा खराब न हो। लोग विभाग की तरफ से अप्रूव्ड कॉलोनी में ही प्लॉट लेकर अपना मकान बनाएं। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed