फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women nutritionists will check the quality of what is being given to the athletes in the diet at SAI

Hisar News: साई में एथलीट को डाइट में क्या दे रहे, महिला पोषण विशेषज्ञ जांचेंगी गुणवत्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Women nutritionists will check the quality of what is being given to the athletes in the diet at SAI
साई में खाना खाते ​खिलाड़ी।  संवाद 
हिसार। प्रैक्टिस के साथ-साथ एथलीट के लिए डाइट भी जरूरी है। मगर वह डाइट में क्या ले रहा है, यह जानना उससे भी ज्यादा जरूरी है। अब साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट में गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इसको लेकर महिला न्यूट्रिशन डॉ. तनवी बंसल की नियुक्ति की गई है। करीब दो माह से तनवी डाइट को लेकर खिलाड़ियों से फीडबैक ले रही हैं। खिलाड़ियों की डाइट में क्या और जोड़ा जा सकता है, ताकि खिलाड़ी पूरी तरह फिट रहे, उसकी प्रैक्टिस बेहतर हो और परफोर्मेंस में भी सुधार हो। इस पर डॉ. तनवी बंसल काम कर रही है। तनवी ने फूड एंड महिला न्यूट्रिशन में पीएचडी की हुई है। हालांकि करीब दो माह की जांच में पाया गया कि 30 प्रतिशत खिलाड़ी प्रैक्टिस से पहले कुछ नहीं खाते हैं। ऐसे में खिलाड़ी फ्रूट जरूर लें। इसी प्रकार खाने के दो घंटे बाद भी खिलाड़ी खाली पेट रहते हैं। मगर इस दौरान खिलाड़ी जूस, प्रोटीन से लेकर ड्राईफ्रूट खा सकते हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को जितना मिल रहा, वह भी नहीं खा रहे पूरा
साई में छोटे खिलाड़ी भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। मगर डाइट में उन्हें जितना मिल रहा है, वह भी पूरा नहीं खा रहे हैं। ऐसे में उन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि न्यूट्रिशियन के मुताबिक साई में खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट बेस्ट है। मगर डाइट में क्या और जोड़ा जा सकता है, उस पर मंथन किया जा रहा है। वहीं, प्रैक्टिस के समय किसी एथलीट को चोट लग जाती है। उस चोट को रिकवर करने के लिए कौन सी डाइट लेना जरूरी है, बताया जा रहा हैं।
विज्ञापन

देशभर के खिलाड़ी ले रहे है प्रशिक्षण
साई में देशभर के खिलाड़ी आवासीय योजना के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें बॉक्सिंग, हॉकी, कुश्ती और एथलेटिक के 160 खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को रहने से लेकर खाने, चिकित्सा, खेल किट आदि सुविधाएं दी जा रही है। वहीं, जब से साई और आईआईएस (इंस्पायर इस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स ) का करार हुआ है, तब से बच्चों की ज्यादा सुुविधाएं बढ़ी हैं। इस कारण बच्चों की परफोर्मेंस में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का सही संयोजन जरूरी है। रिकवरी के लिए पोषण भी बहुत जरूरी है। रोजाना खिलाड़ियों से डाइट को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। खिलाड़ियों की डाइट में गुणवत्ता जांची जाएगी।
- डॉ. तनवी बंसल, न्यूट्रिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed