{"_id":"5fa9974e8ebc3e9bb744cd21","slug":"women-apology-hisar-news-rtk5820940166","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस उपाध्यक्ष पर आरोप लगाने वाली महिला आई बैकफुट पर, कहा- कल मेरे से बहुत बड़ी गलती हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस उपाध्यक्ष पर आरोप लगाने वाली महिला आई बैकफुट पर, कहा- कल मेरे से बहुत बड़ी गलती हो गई
विज्ञापन
रणबीर गंगवा से मिलने पहुंचा ढाणी गारण गांव का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। ढाणी गारण के जिले सिंह हत्या के मामले में विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा पर समझौते के नाम पर 22 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाने के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस मामले में आरोप लगाने वाले जिले सिंह की पुत्रवधू सोमवार को बैकफुट पर आ गई। उसने कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई।
साथ ही उसने यह भी कहा कि उसे गांव की बिमला नामक महिला ने ऐसा कहने के लिए उकसाते हुए कहा था कि इससे तुम्हें न्याय जल्दी मिलेगा। बिमला बरवाला से पूर्व कांग्रेसी विधायक रामनिवास घोड़ेला की बहन बताई जा रही हैं। इस मामले में रणबीर गंगवा ने कहा है कि वे इस मामले में कुछ नहीं सकते, उनका राजनीतिक करियर बिलकुल साफ है।
इस मामले में ढाणी गारण गांव का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा से मिला और मामले को पूर्व नियोजित षड्यंत्र बताते हुए गंगवा की राजनीतिक छवि को धूमिल करने के प्रयास को लेकर खेद प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सरपंच प्रतिनिधि सूरत सिंह, पूर्व सरपंच श्योनाथ, पूर्व सरपंच रामेश्वर, नबंरदार सूरजभान सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे। सरपंच प्रतिनिधि सूरत सिंह ने बताया कि रविवार को गांव में आरोप लगाने वाली महिला और उसके परिजनों से घटना को लेकर तस्दीक की गई थी। सच्चाई सबके सामने आने के बाद निर्णय किया गया कि घटना को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से खेद प्रकट किया जाएगा। इसी के चलते ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल विस उपाध्यक्ष से खेद प्रकट करने पहुंचा है।
विज्ञापन
माफी मांग बयान वापस लिया
मुझे बिमला ने कहा था कि यदि मैं ऐसी बातें बोलूंगी तो हमें न्याय जल्दी मिल जाएगा। इस कारण ऐसा कहा था। अन्यथा मेरा कोई इरादा नहीं था कि मैं विधानसभा उपाध्यक्ष का अपमान करूं। इस कारण मैं सभी से माफी मांगते हुए अपना बयान वापस लेेती हूं।
- किरण, मृतक जिलेसिंह की पुत्रवधू।
गुप्त षड्यंत्र रचा गया
किरण को यह नहीं पता था कि कोई गुप्त षड्यंत्र रच रखा है। घटनाक्रम होने के बाद ग्रामीणों ने सच्चाई जानने के प्रयास किए तो जल्दी ही गांव की महिला बिमला देवी का नाम सामने आ गया, जिससे षड्यंत्र का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा उपाध्यक्ष से मिलकर माफी मांगने पहुंचा।
- सूरत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि, ढाणी गारण।
मैं कुछ नहीं कर सकता
इस मामले में मैं कुछ नहीं कह सकता। मेरा राजनीतिक करियर बिलकुल पाकसाफ है, आगे भी साफ ही रखूंगा। आरोप लगाने वाली महिला सुबह ग्रामीणों के साथ आई थी, वह क्या कहकर गई है, उससे ही जवाब मांग लें।
-रणबीर सिंह गंगवा, उपाध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा।
मेरी सगी बहन का निधन हो गया है
मेरी सगी बहन का निधन हो गया है, मैं वहां बैठा हूं। वैसे पूरे हलके की महिलाएं मेरी बहन हैं। हम किसी को नहीं भड़काते। आरोप कोई भी लगा सकता है, लेकिन इस तरह भड़काने के काम हम नहीं करते।
-रामनिवास घोड़ेला, पूर्व विधायक, बरवाला।