फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   When the plot holder reached the RTS Commission, the municipal officials went to the spot and measured it.

हिसार: आरटीएस कमीशन में पहुंची प्लॉटधारक तो निगम अधिकारियों ने मौके पर जाकर की पैमाइश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
When the plot holder reached the RTS Commission, the municipal officials went to the spot and measured it.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


हिसार। नगर सुधार मंडल के प्लॉट की मालिक ने जमीन पूरी न होने और प्लॉट में से सीवर लाइन गुजरने की शिकायत नगर निगम प्रशासन से की। अधिकारियों ने महिला की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर महिला प्लाॅटधारक ने राइट टू सर्विस (आरटीएस) कमीशन का दरवाजा खटखटाया तो निगम के अधिकारी हरकत में आए और महिला के साथ जाकर मौके पर जमीन की पैमाइश करवाई।

जानकारी के अनुसार महिला स्नेहलता ने जनजीवन नगर स्थित नगर सुधार मंडल के तीन 60-60 गज के प्लॉट खरीदे। महिला इन प्लॉट की तीसरी खरीदार है। महिला इन प्लॉट की रजिस्ट्री भी करवा चुकी है। अब महिला इन प्लॉट की जमीन कम होने व प्लॉट में से सीवर लाइन गुजरने की बात कह रही है। महिला की मानें तो इस मामले को लेकर वह काफी समय से नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रही थी, लेकिन काम नहीं हो रहा था। आखिरकार वह राइट टू सर्विस कमीशन में गई। कमीशन ने निगम अधिकारियों को तुरंत महिला की शिकायत का समाधान करने के आदेश दे दिए। वीरवार को निगम के अधिकारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उक्त प्लॉट की पैमाइश की। साथ ही प्लॉट की खोदाई कर जांचा कि यहां कोई सीवर लाइन है या नहीं।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक यहां कोई सीवर लाइन नहीं मिली। हालांकि यहां कोई अस्थायी ईंटों की दीवार बनाई हुई थी। म्युनिसिपल इंजीनियर सुनील लांबा के मुताबिक वर्ष 2004 में नगर सुधार मंडल ने 80 नंबर प्लॉट पैमाइश करवाकर अलॉट किया था। अब उक्त महिला के नाम यह प्लॉट है, जो इसकी तीसरी खरीदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed