{"_id":"6843392ecd1b9f9de6028a65","slug":"western-disturbance-moved-ahead-day-temperature-increased-by-more-than-4-degrees-hisar-news-c-21-hsr1005-642131-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ आगे निकला, दिन के तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ आगे निकला, दिन के तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद शुक्रवार को दिन के तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो एक-दो दिन में पश्चिमी हवाओं के चलने से गर्मी और बढ़ेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 2 जून को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ वीरवार रात तक आगे निकल गया। इसका असर शुक्रवार को देखने को मिला। इस दौरान सुबह से ही मौसम साफ रहा, जिससे दोपहर में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। दिन ढलने के बाद ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को दिन के तापमान में 4.2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। बावजूद इसके ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही रहा। रोहतक में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। जींद में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
12 जून तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। इस दौरान पश्चिमी जिलों में तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना है। साथ ही लू चलने की स्थिति भी पैदा हो सकती है। एक-दो दिन में हवाओं की दिशा उत्तरी से बदलकर पश्चिमी हो जाएगी। 12 जून को एक नया विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से मध्य पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश की गतिविधियां होंगी।