फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case regarding the violent clash on August 15 reaches the High Court.

Hisar News: 15 अगस्त को हुई हिंसक झड़प का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Case regarding the violent clash on August 15 reaches the High Court.
हांसी। 15 अगस्त को किसानों और पुलिस के बीच झड़प का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। कांग्रेस नेत्री किरण मलिक ने याचिका दायर कर घटना की निष्पक्ष जांच के साथ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच और मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन

5 अक्तूबर को नोटिस ऑफ मोशन पर सुनवाई होगी। इसके बाद हाईकोर्ट के निर्देशों से मामले की आगे की दिशा स्पष्ट होगी। याचिका के अनुसार, हिसार के डेयरी संचालक जीवन कुंडू की हत्या के विरोध में सामाजिक संगठनों, किसानों, परिजनों के विरोध के चलते कार्यक्रम के दौरान तनाव की स्थिति बनी और प्रदर्शनकारी-पुलिस आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव में कुछ किसानों, एसपी और पुलिसकर्मियों के घायल होने का दावा किया गया है।याचिका में हांसी के एसपी विनोद कुमार, डीएसपी रविंद्र सांगवान, सीआईए प्रभारी कप्तान सिंह और एसआई राकेश कुमार पर किसानों से दुर्व्यवहार व मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है। याचिका में घायलों को सरकारी अस्पताल में उचित उपचार नहीं मिलने और मेडिकल रिपोर्ट तैयार न किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed