फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wear helmet even on e-scooty, it will make you safe

Hisar News: ई-स्कूटी पर भी पहने हेलमेट, यह आपको सुरक्षित बनाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wear helmet even on e-scooty, it will make you safe
हिसार।
विज्ञापन

डीएसपी सतपाल यादव ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने से खुद के साथ दूसरों की जान बचा सकते हैं। वाहन चलाने से पहले लाइसेंस का होना जरूरी है। बिना लाइसेंस के वाहन चलाना कानून जुर्म है। अगर कोई नाबालिग ड्राइविंग करते पाया जाएगा तो उसके अभिभावकों पर कानूनी कार्रवाई होती है। ऐसे अभिभावकों को 25 हजार रुपये जुर्माना व तीन साल की सजा का प्रावधान है।
वहीं, ई स्कूटी भी हेलमेट पहनकर चलाएं, ऐसा करना आपको सुरक्षित बनाएगा। जल्द ही ई स्कूटी को भी पंजीकरण करने की प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं। वे मंगलवार को अमर उजाला की ओर से सुशीला भवन रोड स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के सवालों का जवाब भी दिया।
विज्ञापन


डीएसपी सतपाल यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाने से पहले लाइसेंस होना अनिवार्य है। वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस और वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना व सीट बेल्ट लगाना जरूरी है। गलत दिशा में कभी वाहन न चलाएं। सड़क पर पैदल चलने वालों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। सड़क को जेब्रा क्रासिंग पर ही पार करना चाहिए। सोशल मीडिया का उपयोग सतर्कता के साथ करना चाहिए। स्कूल के प्राचार्य कांति कमल ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिका किरण, अनिल पांडेय, विजया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर न करें व्यक्तिगत जानकारी
साइबर थाना में तैनात एसएचओ सौरभ बंसल ने बताया कि प्रतिदिन साइबर अपराध नए तरीके से हो रहा है। साइबर अपराधी सबसे ज्यादा युवाओं को टारगेट करते हैं क्योंकि युवा सबसे ज्यादा सोशल साइट्स पर एक्टिव रहते हैं। जब आप इंस्टाग्राम,फेसबुक, स्नेपचैट आदि सोशल साइट्स पर अपना अकाउंट प्राइवेट नहीं रखते तो आपकी निजी जानकारी को साइबर अपराधी उपयोग कर सकते हैं। आपकी फोटो का दुरुपयोग हो सकते हैं। अपने जीमेल, व्हाट्सएप आदि का टू स्टेप वेरिफिकेशन से साथ मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें। व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
विदेशों में साइकिल चालक भी लगाते हैं हेलमेट
ट्रैफिक एसएचओ जसवंत सिंह ने छात्राओं को यातायात के नियमों से अवगत कराया। उन्होंने कहा सड़क पर पैदल चलने वालों को भी नियमों का पालन करना चाहिए। ई स्कूटी पर 30 से कम स्पीड वाली स्कूटी पर लोग हेलमेट नहीं लगाते। ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। दूसरा वाहन आपको टक्कर मार सकता है। हेलमेट पहनना आपको ही सुरक्षित बनाएगा। विदेशों में साइकिल चालक भी हेलमेट का उपयोग करते हैं।
अंजू : सड़क पार करते समय कई बार वाहनों को देखकर बीच में रुक जाती हूं। ऐसा क्यों होता है?
उीएसपी : अपने अंदर की हिचक को दूर करें, दोनों साइड देखकर सड़क पार करें। विचलित नहीं होने से बचना है।
चंचल : आजकल इलेक्ट्रिक स्कूटी सड़कों पर बहुत दौड़ती हैं। किशोर इनको बहुत चलाते हैं क्या इनका चालान होता है?
डीएसपी : किशोर पर एक्शन नहीं होता उनके अभिभावकों पर कार्रवाई की जाती है। अगर वह किशोर है तो उसे व्हीकल क्यों देते हैं ऐसे में अभिभावक की गलती होती है।

पारुल : क्या वाहन की नंबर प्लेट आईएनडी का लोगो होना जरूरी है?
डीएसपी : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर इंडिया का लोगो अनिवार्य होता है। यह नंबर प्लेट सरकार की ओर से तय एजेंसी ही बनाती है। जिसकी नकल नहीं बनाई जा सकती। वाहनों की सुरक्षा के लिए यह नंबर प्लेट जरूरी है। ऐसा न होने पर वाहन का चालान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed