फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vinod Bhayana created a record by winning for the second time in a row

Hisar News: विनोद भयाना ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर बनाया रिकॉर्ड

Wed, 09 Oct 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 09 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Vinod Bhayana created a record by winning for the second time in a row
हांसी। विनोद भयाना ने अपनी जीत के साथ कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। हरियाणा अलग राज्य बनने के बाद 1968 से अब तक लगातार दो बार विधायक बनने का रिकॉर्ड विनोद भयाना ने बनाया है। वहीं इसके साथ हांसी से एक ही पार्टी लगातार दो बार जीती है। उन्होंने तीन बार विधायक बनकर पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़ के रिकॉर्ड की बराबरी भी की है।
विज्ञापन

हांसी से लगातार दो बार जीतकर भयाना ने दो बार विधायक न बनने का मिथक भी तोड़ दिया। 1966 में हरियाणा अलग राज्य बना था। 1967 में यहां से पहले विधायक हरिसिंह सैनी बने थे। अगले वर्ष 1968 में फिर से चुनाव हुए थे। तब हरिसिंह सैनी फिर से विधायक बने थे। उनके बाद अब जाकर विनोद भयाना लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। अब वह तीसरी बार विधायक बने हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़ के नाम था। भयाना ने अब उनकी बराबरी कर ली है।
विज्ञापन


पंजाबी गढ़ बना हांसी
हांसी में अब तक 6 बार पंजाबी विधायक बने हैं। तीन बार मक्कड़ तो तीन बार विनोद भयाना बन चुके हैं। इसके अलावा सैनी समाज से तीन, वैश्य समाज से दो बार विधायक बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दो बार हराया राहुल को
विनोद भयाना ने वर्ष 2019 के चुनाव में राहुल मक्कड़ को 22,260 मतों से हराया था। तब राहुल मक्कड़ जजपा से विधायक थे। राहुल अब कांग्रेस से प्रत्याशी थे। इस बार राहुल को 21,460 मतों से हराया है।

हारा चुनाव जीते भयाना, खुद मंच पर मान चुके थे कि चुनाव कमजोर हो रहा था

हांसी। बेशक से विनोद भयाना का यह छठा चुनाव था। इस बार वह अपना हारा हुआ चुनाव जीते हैं। क्योंकि वह खुले मंच पर कह चुके थे कि उनका चुनाव कमजोर होता जा रहा था, लेकिन अपने धूर विरोधियों नरेश यादव व प्रवीन तायल को साथ लाकर भयाना चुनाव में मजबूत हुए। दोनों ही अक्सर उनका खुले मंच से विरोध करते थे।
चुनाव प्रचार में नरेश यादव उनके साथ अक्सर हर जनसभा में जाते थे। नरेश के आने से नॉन जाट वोट मजबूत हुआ। नरेश यादव मंच पर खुल कर बोलते रहे कि भयाना अगर विधायक बने तो वह कैबिनेट मंत्री बनेंगे। यादव यह दावा भी करते थे कि इस बारे में मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात हो चुकी है। वहीं व्यापारी प्रवीन तायल के आने से व्यापारी व खास तौर पर वैश्य समाज भयाना के साथ में जुड़ा। तायल ने मंच पर कांग्रेस सरकार में व्यापारियों पर हुए हमले व हांसी से पलायन करने वाले कारोबारियों का दौर याद दिलाया। इससे चुनाव में उठाव आया। वहीं आचार संहिता लगने से के साथ हांसी में हुई रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी। इस घोषणा से भी लोगों को भयाना को विधायक बनाने से जिला बनाने की उम्मीद थी।

यूपी के सीएम योगी, व्यापारी सम्मेलन व रोड शो से बदला लोगों को मूड

मतदान से चार दिन पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की रैली, चौपटा में हुआ व्यापारियों का सम्मेलन व बाजारों में पैदल निकाले गए रोड शो से माहौल भयाना के पक्ष में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed