फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers put up a solid front in case the accused are not arrested in the Rajendra murder case of Kabrel.

Hisar News: काबरेल के राजेंद्र हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने लगाया पक्का मोर्चा

Thu, 19 Oct 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 19 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers put up a solid front in case the accused are not arrested in the Rajendra murder case of Kabrel.
गांव काबरेल में रोड के बीच धरने पर बैठे ग्रामीण।
मंडी आदमपुर। गांव काबरेल के युवक राजेंद्र के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने हिसार-बगला रोड जाम कर पक्का मोर्चा लगा दिया। इस दौरान गांव में चौक पर रोषस्वरूप सभी दुकानें बंद रही। धरने को आदमपुर सरपंच एसोसिएशन व किसान सभा ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

धरने की अगुवाई कर रहे ग्रामीण अनिल बैंदा ने बताया कि राजेंद्र पर हमले के तीन दिन बाद एसपी और डीएसपी का तबादला होना यह दर्शाता है कि आरोपियों को राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त है। उन्होंने बताया कि घटना को करीब 21 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय पीड़िती व ग्रामीणों को ही प्रताड़ित करती रही। यहां तक की सरपंच प्रतिनिधि के साथ पंचायत में गए ग्रामीणों की हिसार सदर थाना प्रभारी ने बेइज्जती कर धमकाया।
विज्ञापन

सभी सबूत देने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। 16 अक्टूबर को सुबह नौ बजे जब राजेंद्र की मौत हुई थी तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि जब तक उनको न्याय नहीं मिलता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इसके अलावा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे हिसार लघु सचिवालय का घेराव कर पूरे हिसार को जाम कर देंगे। इस मौके पर किसान सभा सचिव सतबीर धायल, गांव कोहली के सरपंच पवन सोनी, गांव काबरेल सरपंच हीरा देवी, प्रतिनिधि प्रहलाद बैंदा, खैरमपुर सरपंच प्रदीप कुल्डिय़ा, ढाणी मोहब्बतपुर के सरपंच प्रतिनिधि सुभाष मुंडा, सीसवाल प्रतिनिधि बलवंत जौहर, पूर्व सरपंच धर्मसिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



::::: एएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया हुआ है। निष्पक्ष जांच करके तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
-मोहित हांडा, एसपी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed