फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vigilance caught JE of Electricity Corporation accused of taking bribe

विजिलेंस ने रिश्वत लेने के आरोपी बिजली निगम के जेई को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vigilance caught JE of Electricity Corporation accused of taking bribe
नारनौंद। विजिलेंस ने जुर्माना राशि कम करने की एवज में रिश्वत लेने के आरोपी बिजली निगम के जेई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में 15 हजार में सौदा तय हुआ था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गैबीनगर निवासी जगबीर दलाल ने बताया कि बिजली निगम की टीम ने 27 मार्च को गांव 19 घरों में छापामारी करके बिजली चोरी करते हुए पकड़ी थी और सभी पर भारी जुर्माना लगाया था। इस दौरान जेई राजकमल ने कहा था कि वह ऑफिस में आकर बातचीत कर लें। अगले दिन बिजली निगम के कार्यालय में गांव के एक युवक कपिल गया तो जेई ने उससे कहा कि वह चोरी का जुर्माना कम कर देगा, इसके लिए 20 हजार रुपये देने होंगे। बातचीत में सौदा 15 हजार में तय हो गया। 10 हजार रुपये नकद दे दिए व पांच हजार रुपये उसके खाते में डालने थे। पैसे डालने के लिए वह बार-बार दबाव बनाने लगा तो एक अप्रैल को कपिल ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग के अधिकारियों से की और उन्हें बातचीत की सारी रिकॉर्डिंग दे दी। इसके बाद 2 अप्रैल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने उसके खाते में बाकी बचे पैसे डाल दिए गए। विजिलेंस पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए छापा मारा लेकिन वह पकड़ा भाग निकला था। आखिरकार सोमवार रात को विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने उसके खाते में पैसे डाले गए हैं। इसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसके दौरान उससे पैसे बरामद किए जाएंगे। - सत्यपाल, इंस्पेक्टर विजिलेंस, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed