फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vice Chancellor Prof. Kamboj's wife made director of campus school

Hisar News: कुलपति प्रो. बीआर कांबोज की पत्नी को कैंपस स्कूल का निदेशक बनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor Prof. Kamboj's wife made director of campus school
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल में कुलपति की पत्नी संतोष कुमारी को निदेशक नियुक्त किया गया है। संतोष कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगाली में प्राचार्य के तौर पर काम कर रही थीं। निदेशक का नया पद सृजित कर उन्हें नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महाबीर सिंह की ओर से 15 दिसंबर को एक पत्र जारी किया गया, जिसमें आदेश दिए गए कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगाली की प्राचार्य संतोष कुमारी को एचएयू के कैंपस स्कूल में निदेशक के पद पर डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है। इस पत्र में हरियाणा सिविल सर्विस के रूल 108 के नियमों का हवाला दिया गया है। बता दें कि कैंपस स्कूल में निदेशक का कोई पद नहीं है। यह विशेष पद बनाया गया है। शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार जिस स्कूल ने संतोष कुमारी को डेपुटेशन पर भेजा है वहां इस डेपुटेशन की अवधि में कोई अन्य प्राचार्य नियुक्त नहीं होगा।
विज्ञापन

संतोष कुमारी एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज की पत्नी हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सीबीएसई के स्कूल में डेपुटेशन देने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। संतोष कुमारी इससे पहले वर्ष 2018-19 में कैंपस स्कूल में लेक्चरर के पद पर डेपुटेशन पर रही हैं। उस समय भी उनकी डेपुटेशन का मामला सुर्खियों में आया था। बाद में उन्होंने राजकीय स्कूल गंगवा में ट्रांसफर किया गया था। कुछ समय पहले ही उनका तबादला मंगाली में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed