फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vehicles parked outside parking will be challaned

पार्किंग से बाहर खड़े वाहनों के होंगे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked outside parking will be challaned
मुख्यातिथि मेयर गौतम सरदाना को बैज लगाते हुए। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने त्योहारी सीजन के दृष्टिगत शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निर्धारित पार्किंग स्थल से बाहर तथा नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कान्फ्रेंस सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने बैठक में विभिन्न सड़क मार्गों की स्थिति की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग (भवन व मार्ग शाखा) के अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करवाने की निर्देश दिए हैं। बैठक में ढंढूर पुल-सिरसा रोड, माईयड़-भैणी महराजपुर, नारनौंद मेन सड़क, हांसी-नारनौंद-राजपुरा मार्ग, साउथ बाईपास-आधार अस्पताल, हिसार-चंडीगढ़ रोड (टोल के पास), सूर्य नगर फाटक सहित विभिन्न सड़क मार्गों की स्थिति की समीक्षा की गई। आवश्यकतानुसार डिवाइडर, साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, सफेद पट्टी व हाईमास्ट लाइटें लगाने के भी निर्देश दिए। पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्धारित मापदंडों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटने के निर्देश दिए। अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना होने पर शीघ्र एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाई जाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिना हेलमेट के 244, बिना सीट बेल्ट के 79, ओवर स्पीड के 52, गलत पार्किंग के 199 तथा गलत साइड ड्राइविंग के 33 चालान किए गए। ओवर लोडिंग वाहनों के गत मास में 215 चालान करके 75 लाख 2 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। यह जानकारी सचिव प्रादेशिक प्राधिकरण डॉ. सुनील कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed