{"_id":"6b09de7058452daaef0f5905","slug":"as-the-cold-intensifies-a-delay-in-payments-casts-a-shadow-over-childrens-hopes-hisar-news-c-21-hsr1020-1000267-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ठंड बढ़ी, बच्चों की उम्मीदों पर भुगतान की देरी का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ठंड बढ़ी, बच्चों की उम्मीदों पर भुगतान की देरी का पहरा
विज्ञापन
बिना स्वेटर स्कूल जाते विद्यार्थी।
हिसार। ठंड बढ़ने के साथ सरकारी स्कूलों के बच्चों की उम्मीदों पर वर्दी भत्ते के भुगतान में देरी का पहरा लग गया है। सुबह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे जिले के 324 सरकारी स्कूलों के करीब 53 हजार विद्यार्थियों को अब तक भत्ते की राशि नहीं मिली है।
सामान्य तौर पर अक्तूबर में खातों में पहुंचने वाली यह राशि नवंबर खत्म होने को है, फिर भी विद्यार्थियों के खाते खाली हैं। इसके चलते अभिभावकों को बच्चों के स्वेटर, गर्म कपड़े और स्कूल की अन्य जरूरी सामग्री अपनी जेब से खरीदनी पड़ रही है।
इस योजना के तहत विद्यार्थियों को कक्षा के अनुसार अलग-अलग राशि दी जाती है। पहली कक्षा के विद्यार्थी को 740 रुपये, दूसरी कक्षा को 750 रुपये, तीसरी कक्षा को 960 रुपये, चौथी कक्षा को 970 रुपये और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी को 980 रुपये मिलते हैं। वहीं, छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के खाते में 1250 रुपये भेजे जाते हैं। यह राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
विज्ञापन
समय पर भत्ता मिले तो सर्दी से पहले हो तैयारी
वर्दी भत्ते का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बच्चों की पढ़ाई और स्कूल से जुड़ी जरूरतें पूरी करने में मदद देना है। सितंबर में राशि मिलने पर अभिभावक मौसम बदलने से पहले ही बच्चों के लिए गर्म कपड़ों का इंतजाम कर सकते हैं। पिछले साल अक्तूबर में ही विद्यार्थियों के खातों में राशि पहुंच गई थी, लेकिन इस बार भुगतान में देरी से अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सीमित आमदनी वाले परिवारों के लिए एक साथ बच्चों की वर्दी, स्वेटर और अन्य जरूरी सामान खरीदना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में भत्ते में देरी का सीधा असर बच्चों की जरूरतों पर पड़ रहा है।
अभिभावकों ने बताई परेशानी
बच्चों की वर्दी और स्वेटर खरीदने के लिए भत्ते की राशि का इंतजार रहता है। अक्तूबर में पैसे आ जाते तो समय पर सारा सामान खरीद लेते। अब ठंड शुरू हो गई है और बच्चों के लिए गर्म कपड़ों का खर्च अपनी जेब से उठाना पड़ रहा है।
-मुकेश, अभिभावक।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सामान्य परिवारों के बच्चों के लिए यह राशि काफी मददगार है। घर के दूसरे खर्चों के बीच बच्चों की वर्दी और स्वेटर खरीदना आसान नहीं होता। विभाग को समय पर भुगतान करना चाहिए, ताकि बच्चों को सर्दी में जरूरी कपड़ों के लिए इंतजार न करना पड़े।
-प्रवीण, अभिभावक।
कार्यभार अधिक होने के कारण विद्यार्थियों के बैंक खातों में वर्दी भत्ते की राशि भेजने में देरी हुई है। विभाग की ओर से भुगतान प्रक्रिया जारी है। आगामी दो से तीन दिनों के भीतर सभी संबंधित विद्यार्थियों के खातों में भत्ते की राशि पहुंचा दी जाएगी।
-राकेश चराया, बीईओ, हिसार-2।