{"_id":"656235b2f317cc194b0f64bf","slug":"unidentified-youth-opened-fire-on-brick-kiln-owner-narrowly-escaped-hisar-news-c-21-hsr1020-266852-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ईंट भट्ठे के मालिक पर अज्ञात युवकों ने किया फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ईंट भट्ठे के मालिक पर अज्ञात युवकों ने किया फायर, बाल-बाल बचा
Sat, 25 Nov 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बास। गांव खांडा खेड़ी के एक ईंट भट्ठे के मालिक पर अज्ञात युवकों द्वारा पिस्तौल से फायर करने का मामला सामने आया है। हमले में ईंट भट्ठे का मालिक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने क्रेटा कार सवार पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बास बादशाहपुर निवासी शमशेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 नवंबर की शाम करीब 5 बजकर 25 मिनट पर वह अपने भट्ठे के कार्यालय में बैठा हुआ था। उसी समय भट्ठे के कार्यालय के सामने एक सफेद रंग की क्रेटा कार आकर रुकी। जिसमें से पांच युवक उतरकर उसके कार्यालय की तरफ आए। उनमें से दो के हाथ में पिस्तौल और बाकी अपने हाथों में लकड़ी के बिंडे लिए हुए थे। उनको देखकर वह अपने कार्यालय से बाहर आया तो उनमें से एक युवक ने पहले छीना झपटी कर करीब 30-35 हजार रुपये छीन लिए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसके बाद उन्होंने उस पर हमला कर दिया।
जब वह भागने लगा तो उनमें से एक युवक ने पिस्तौल से फायर कर दिया पर वो चला नहीं। इसके बाद दूसरे युवक ने पीछे से फायर किया जो उसको नहीं लगा। उसका दोस्त खांडा खेड़ी निवासी अनिल व भट्ठे की लेबर शोर सुनकर मौके पर भागकर आए। अनिल व लेबर को देखकर आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देकर अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसका दोस्त अनिल उसको इलाज के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में ले गया। पुलिस ने शमशेर सिंह के बयान पर पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ईंट भट्ठे के मालिक के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-चंद्रभान, थाना प्रभारी, नारनौंद।