फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Adampur Market Committee Dispute: Chairman hits back, levels serious allegations against supervisor.

आदमपुर मार्केट कमेटी विवाद : चेयरमैन का पलटवार, सुपरवाइजर पर लगाए गंभीर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Adampur Market Committee Dispute: Chairman hits back, levels serious allegations against supervisor.
आदमपुर। मार्केट कमेटी आदमपुर के चेयरमैन और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद में वीरवार को नया मोड़ आ गया। चेयरमैन ठाकरदत्त पंवार ने मंडी सुपरवाइजर पर राजनीति करने और धरने के घटनाक्रम का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने का प्रयास करने वाले सभी संबंधित लोगों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाएंगे। कार्रवाई केवल एक कर्मचारी के खिलाफ नहीं बल्कि मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


चेयरमैन ने आरोप लगाया कि कोई कर्मचारी कार्यालय आता है तो सुपरवाइजर उसे तुरंत बुलाकर पूछते हैं कि वह किस काम से और क्यों आया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुपरवाइजर ने उनके कार्यालय से संबंधित एक पत्र चोरी कर दूसरे स्थान पर भेज दिया। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों और थाने में की गई है। चेयरमैन ने मार्केट कमेटी के सचिव पर भी कर्मचारियों को समर्थन देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूंग की अच्छी आवक, फिर भी छह माह से रिकॉर्ड में नहीं

चेयरमैन ने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आदमपुर मंडी में मूंग की अच्छी आवक होती है लेकिन करीब छह माह से इसका रिकॉर्ड में उल्लेख नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। साथ ही सुपरवाइजर की संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed