फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   INSO State Vice President resigns after just five months.

Hisar News: पांच महीने बाद ही इनसो प्रदेश उपाध्यक्ष का इस्तीफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
INSO State Vice President resigns after just five months.
हरिकेश ढांडा।
हिसार। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश ढांडा ने पद संभालने के करीब पांच महीने बाद ही इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इनसो के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सहित संगठन के सभी पदों से इस्तीफा देने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
विज्ञापन


अप्रैल में जीजेयू में दिग्विजय चौटाला के साथ कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद उन्हें इनसो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। हरिकेश ढांडा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कुछ समय पहले उन्होंने जेजेपी से जुड़े छात्र संगठन में जिम्मेदारी संभाली थी। उस समय संगठन की विचारधारा और छात्र हितों के प्रति सोच से प्रभावित होकर लगा था कि साथ मिलकर छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय के साथ संगठन की कार्यप्रणाली में वह विचारधारा और छात्र हितों के लिए संघर्ष दिखाई नहीं दिया जिसके विश्वास के साथ वह साथियों के साथ संगठन से जुड़े थे। उनके लिए छात्र हित सर्वोपरि हैं। किसी पद या संगठन से अधिक महत्वपूर्ण छात्रों की आवाज और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। इसी कारण उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed