{"_id":"6aa2f5615fb973f0da021a03","slug":"harish-becomes-vice-chairman-of-uklana-municipality-for-the-second-time-hisar-news-c-21-hsr1020-949258-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दूसरी बार उकलाना नगर पालिका के उपाध्यक्ष बने हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दूसरी बार उकलाना नगर पालिका के उपाध्यक्ष बने हरीश
विज्ञापन
उकलाना नगर पालिका में उपाध्यक्ष चुने गए हरीश गर्ग व भाजपा नेता खुशी जाहिर करते हुए।
हिसार। उकलाना नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए वीरवार को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित हरीश गर्ग ने सुमित भ्याणा को हराकर जीत दर्ज की। नगर पालिका कार्यालय में ईवीएम से हुए मतदान में सभी 16 पार्षदों और चेयरपर्सन ने हिस्सा लिया। कुल 17 मतों में से हरीश गर्ग को 10 और सुमित भ्याणा को 7 मत मिले। चुनाव अधिकारी एवं बरवाला के एसडीएम अश्विन नैन ने हरीश गर्ग को विजयी घोषित किया।
अश्विन नैन ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए हरीश गर्ग और सुमित भ्याणा ने नामांकन किया था। इससे पहले 7 अगस्त को चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन कोई पार्षद उपस्थित नहीं हुआ था। पर्याप्त कोरम नहीं होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद 10 सितंबर को दोबारा बैठक निर्धारित की गई जिसमें सभी 16 पार्षदों और चेयरपर्सन ने भाग लिया।
जीत के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरीश गर्ग को बधाई दी। वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास गोयल, पूर्व मंत्री अनूप धानक, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, सुनील और आनंद जैन सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
पिछली बार पार्षदों ने हटाया था अविश्वास प्रस्ताव लाकर :
हरीश गर्ग इससे पहले भी उकलाना नगर पालिका के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले कार्यकाल में पार्षद रहते हुए उन्हें उपाध्यक्ष चुना गया था लेकिन बाद में पार्षदों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें पद से हटा दिया था। इसके बाद सतवंत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया था। इस बार दोबारा पार्षद चुने गए हरीश गर्ग ने फिर उपाध्यक्ष पद हासिल कर लिया है।