फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Under the Lado Laxmi Yojana, people with two family identity cards in the same house are facing problems.

Hisar News: लाडो लक्ष्मी योजना में एक ही घर में बनी दो परिवार पहचान पत्र वालों को आ रही समस्या

Fri, 26 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 26 Sep 2025 01:21 AM IST
सार

हांसी में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप का शुभारंभ विधायक विनोद भयाना ने किया। आवेदन प्रक्रिया में पीपीपी, आधार व डोमिसाइल संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण कई महिलाओं के आवेदन अटक रहे हैं। इससे पात्र महिलाओं को लाभ मिलने में बाधा आ रही है।

विज्ञापन
Under the Lado Laxmi Yojana, people with two family identity cards in the same house are facing problems.
हांसी कार्यक्रम के दौरान ऐप का शुभारंभ करते हुए विधायक विनोद भयाना, एसडीएम राजेश खोथ। प्रशासन

विस्तार


विज्ञापन
हांसी। उपमंडल स्तरीय दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप का लघु सचिवालय परिसर में शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां विधायक विनोद भयाना ने एप लांच का शुभारंभ किया। योजना के तहत एक ही घर में बनी दो परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) वालों को आवेदन में समस्या सबसे ज्यादा आ रही।

क्योंकि घर का बिजली मीटर केवल एक ही पीपीपी के साथ जुड़ा होता है। ऐसे में जिस पीपीपी के साथ बिजली मीटर जुड़ा है केवल उसके तहत ही पात्र महिला का आवेदन हो रहा है। दूसरे परिवार पहचान पत्र की महिला का आवेदन नहीं हो रहा है। इसके अलावा योजना में आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू न होना, डोमिसाइल न होने की समस्या सबसे ज्यादा है। कार्यक्रम में करीब 80 महिलाओं ने आवेदन किया। जिसमें करीब 50 महिलाओं का आवेदन हुआ। अन्य 30 महिलाओं के दस्तावेजों में कमी या तकनीकी कारणों से आवेदन नहीं हुआ। शुभारंभ के दौरान विधायक भयाना ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले प्रदेश की महिलाओं से वादा किया था कि तीसरी बार सरकार बनने पर लाडो लक्ष्मी योजना लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने इस वादे को भी पूरा कर दिया है। पात्र महिला को 2100 रुपये प्रति महीने की राशि सीधे बैंक खातों में उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान एसडीएम राजेश खोथ, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, डीएसपी विनोद शंकर, भाजपा नेता राजपाल यादव, मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, नेहा धवन, विनोद सैनी, सोनू जांगड़ा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed