फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two brothers killed by lightning, female scorched

बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत, महिला झुलसी

Thu, 11 Sep 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 11 Sep 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two brothers killed by lightning, female scorched

गांव मिर्चपुर में आसमानी बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक महिला बुरी तरह से झुलस गई।

विज्ञापन



तीनों को तुरंत जींद के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और नायब तहसीलदार राजबीर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



मिर्चपुर निवासी 28 वर्षीय जोगेंद्र और उसकी पत्नी सीमा और भाई सुरेंद्र अपने खेत में नरमा की चुगाई कर रहे थे। अचानक मौसम खराब हो गया।


बिजली उनके ऊपर गिर गई, जिसके कारण ये तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तीनों को जींद के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने जोगेंद्र और सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जोगेंद्र की पत्नी सीमा की गंभीर हालत को देखते हुए उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सीमा बुरी तरह से झुलस चुकी है।


उसकी हालत गंभीर है। मृतक जोगेंद्र अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की, जबकि सुरेंद्र दो लड़के , पत्नी और अपने माता-पिता को छोड़ गए हैं।

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजबीर सिंह और मिर्चपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने हालात का जायजा लिया। दोनों के शवों का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना से बाद से मिर्चपुर गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed