{"_id":"6816688e54aed571c40f1199","slug":"two-accused-of-shooting-a-financier-arrested-in-an-encounter-hisar-news-c-21-hld1018-618733-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फाइनेंसर को गोली मारने के आरोपी दो मुठभेड़ में दबोचे, एक को पैर में गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फाइनेंसर को गोली मारने के आरोपी दो मुठभेड़ में दबोचे, एक को पैर में गोली लगी
विज्ञापन
हांसी के नागरिक अस्पताल में मुठभेड़ में घायल को अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे सीआईएस टू के सदस
हिसार/हांसी। हांसी में तीन दिन पहले फाइनेंसर जयदीप पर गोली चलाने में शामिल एक नाबालिग सहित दो बदमाशों को शनिवार रात करीब 9:30 बजे सीआईए-1 की टीम ने मुठभेड़ में दबोच लिया। एक बदमाश को पैर पर गोली लगने के बाद घायल हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने इनसे दो अवैध पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद किए। इससे पहले दिन में हांसी पुलिस ने इसी मामले में संलिप्त तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
सीआईए-1 प्रभारी उप निरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार हथियारों से लैस दो बदमाश तलवंडी राणा गांव में किसी वारदात की फिराक में हैं। इस पर उनकी टीम तलवंडी राणा की तरफ रवाना हुई। करीब 9:30 बजे तलवंडी गांव से कुछ पहले एयरपोर्ट की दीवार के पास एक मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखी। पुलिस को देखकर चालक ने एकाएक बाइक को कच्चे रास्ते पर उतार दिया।
पुलिस टीम ने पीछा किया तो बाइक को रास्ते में ही छोड़कर खेतों में भागने लगे। पुलिस को रोकने के लिए फायर किए तो जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी। उसे वहीं दबोच लिया। उसने अपना नाम राजेश उर्फ राठी निवासी गांव फरेन जिला जींद बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद किए। उसके साथी नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया, जो हिसार जिले का निवासी है। उससे एक अवैध पिस्तौल .315 बोर की बरामद हुई। राजेश को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। निगरानी के लिए पुलिस भी तैनात की है। सदर थाना पुलिस ने इन पर जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार, दो को जेल, मुख्य आरोपी को रिमांड पर लिया
हांसी। सीआईए स्टाफ व थाना शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने फाइनेंसर जयदीप पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सुभाष को तीन दिन के रिमांड पर लिया है, वहीं अन्य दो को जेल भेज दिया। जांच में पता चला कि सुभाष व जयदीप के बीच करीब डेढ़ महीने पहले गांव में ही कहासुनी हुई थी। इसी की रंजिश में जयदीप पर हमला करवाया गया। पुलिस प्रवक्ता कुलदीप ने बताया कि सिसाय बोलान निवासी सुभाष उर्फ भाषा, जींद के फरेन निवासी साहिल व सचिन को गिरफ्तार किया गया है। साहिल व सचिन को जेल भेज दिया। वहीं, सुभाष को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।