फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested in Rs 97 lakh fraud case

Hisar News: 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Rs 97 lakh fraud case
हांसी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप पर ट्रेडिंग करने के नाम पर 97 लाख 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली चंद्र विहार निवासी आरोपी नवीन व मनिंदर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता कुलदीप कालीरामन ने बताया कि सिसाय बोलान निवासी सुभाष पुरी के व्हाट्सएप पर 30 सितंबर 2024 को उसकी फेसबुक आईडी पर किसी महिला ने मैसेज किया और काफी दिन वह मैसेज पर बात करते रहे। महिला ने अपने आप को बंगलूरू में विप्रो कंपनी में तैनात बताया और अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। बाद में आरोपियों ने सुभाष को विश्वास में लेकर शेयर मार्केट में रुपये कमाने का लालच देकर व्हाट्सएप ग्रुप से मैसेज भेजकर, लिंक को ज्वाइन करवाकर सभी सदस्य ग्रुप में अपना मुनाफा दिखाते थे। आरोपियों ने शेयर मार्केट में रुपयों को डबल का लालच देकर, बाद में अकाउंट को ब्लॉक करवाने व जुर्माना लगाने के नाम 97 लाख 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed