{"_id":"66f4800111a8e0d19300c234","slug":"trolley-hits-bike-on-national-highway-bike-rider-dies-hisar-news-c-21-hsr1020-472317-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नेशनल हाईवे पर ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नेशनल हाईवे पर ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
Thu, 26 Sep 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर खड़ा ट्राला।
बास। गढ़ी गांव के पास मंगलवार देर रात दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्राला चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक सवार गढ़ी निवासी करीब 30 वर्षीय राजेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
बास थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई राकेश कुमार के बयान दर्ज कर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात मेरा चचेरा भाई राजेश कुमार किसी काम के सिलसिले में बाइक पर सवार होकर गांव मुंढाल गया हुआ था। रात को वह बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। जब वह गढ़ी गांव के पास पहुंचा तो पीछे से एक ट्राले ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चचेरा भाई सड़क पर गिर गया। घायल हालत में उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश कुमार के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी हैं। उसके परिवार में उसकी पत्नी मुकेश और बेटी रिया और कुसुम हैं। पुलिस ने ट्राला चालक पप्पूराम के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।