{"_id":"61d9e4d8a60ea279ab352322","slug":"traders-demonstrated-when-the-road-collapsed-in-hansi-hisar-news-hsr62158072","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में सड़क धंसने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सड़क धंसने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अलग- अलग जगहों से गड्ढे में धंसी हुई कार को बाहर निकलवाते दुकानदार। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। दो माह पूर्व सड़क पर बरसाती नाले की लाइन बिछाई गई थी, मगर उस स्थान पर पूरी मिट्टी नहीं डाली गई, जिससे सड़क धंस गई। इस घटना के विरोध स्वरूप मार्केट के व्यापारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सचिन जैन ने कहा कि आज शहर लावारिस हालात में है और उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिसका उदाहरण शुक्रवार रात को हुई बरसात के बाद बने शहर के हालात बयां कर रहे हैं। व्यापारी पिंकी जैन ने कहा की जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि सारी सड़क जमीन ने धंस चुकी है। एक टांसपोर्ट की गाड़ी जो सामान देने आई थी, वह भी जमीन में धंसी हुई थी, जिसे बाद में क्रेन की मदद से निकाला गया।
इसके बाद एसडीएम जितेंद्र अहलावत को प्रदर्शन व सड़क धसने की सूचना मिली। उसी समय वह मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता शशिकांत को लेकर पहुंचे और निरीक्षण किया। दुकानदारों से बातचीत कर जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए। इस मौके पर व्यापारी लकी खट्टर, रिंकू ढींगरा, अंकुश, राहुल जैन, अनिल लोहिया, राजेश जैन, दिनेश कुमार, विनोद लोहिया, आप नेता मुकेश सैनी, सुरेंद्र ढांडा व अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।