{"_id":"69e685fcf965f5813e0560e0","slug":"the-woman-released-a-video-accusing-inspector-pawan-of-harassment-saying-he-threatened-my-husband-ramesh-in-jail-hisar-news-c-21-hsr1020-853980-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: महिला ने वीडियो जारी कर इंस्पेक्टर पवन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, मेरे पति रमेश को जेल में जाकर धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: महिला ने वीडियो जारी कर इंस्पेक्टर पवन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, मेरे पति रमेश को जेल में जाकर धमकी दी
विज्ञापन
हिसार। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में आए सीआईए इंचार्ज पवन कुमार के खिलाफ उकलाना निवासी एक महिला ने वीडियो जारी कर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि पिछले तीन साल से न्याय पाने के लिए भटक रही हूं। इससे पहले फतेहाबाद की एक महिला ने आरोप लगाए थे कि सीआईए की गिरफ्तारी के बाद पिटाई से उसके पति की मौत हुई।
सोशल मीडिया में जारी किए गए वीडियो में महिला ने इंस्पेक्टर पवन कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं नहीं चाहती कि कोई और इस इंस्पेक्टर के अत्याचार का शिकार बने। महिला का आरोप है कि इंस्पेक्टर पवन कुमार ने उनके पति रमेश कुमार को जेल के अंदर जाकर धमकी दी थी।
महिला ने आरोप लगाए कि इंस्पेक्टर पवन ने रमेश से कहा था कि मुकदमा वापस ले लो, वरना तुम्हारी बीवी और बच्चों को भी झूठे केस में अंदर कर दूंगा। महिला ने दावा किया कि आरटीआई के जरिये पुख्ता सबूत जुटाए हैं कि इंस्पेक्टर बिना किसी आधिकारिक रिकॉर्ड के जेल में उनके पति को धमकाने पहुंचा था। महिला ने बताया कि यह बात पति ने मुझे बताई थी। महिला ने कहा कि फतेहाबाद निवासी हरपाल का बच्चा आज अनाथ है सिर्फ पवन की वजह से। मेरी किस्मत अच्छी थी कि पति रमेश सही सलामत है।
विज्ञापन
महिला ने कहा कि पवन कुमार वर्दी के लायक नहीं है। इसकी संपत्ति की भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। अधिकारियों को उसे तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।
वीडियो बनाए जाने के बाद शायद जीना हो सकता है मुश्किल
महिला ने अंदेशा जताया कि ये वीडियो बनाने के बाद शायद मेरा जीना मुश्किल हो जाए। क्या पता मेरे ऊपर कोई मुकदमा लगाकर जेल भेज दिया जाए। मेरे बच्चे को परेशान किया जाए। मगर, सच्चाई के लिए मैं ये वीडियो बना रही हूं। इस संबंध में इंस्पेक्टर पवन कुमार का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है। इसमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।