{"_id":"6aa2fcd20dc8b619e80618e4","slug":"two-train-services-to-halt-at-hansi-station-passengers-to-benefit-hisar-news-c-21-hsr1020-949157-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो रेल सेवाओं का हांसी स्टेशन पर ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो रेल सेवाओं का हांसी स्टेशन पर ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
हांसी का रेलवे जंक्शन।
हिसार। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए फिरोजपुर कैंट-अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस और बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस का हांसी स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव देने का निर्णय लिया है। दोनों रेल सेवाओं के ठहराव से हांसी और आसपास के यात्रियों को राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14619 अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस 19 सितंबर से हांसी स्टेशन पर दोपहर 3:44 बजे पहुंचेगी और 3:46 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 14620 फिरोजपुर-अगरतला एक्सप्रेस 14 सितंबर से हांसी स्टेशन पर शाम 7 बजे पहुंचेगी और 7:02 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14717 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस 15 सितंबर से हांसी स्टेशन पर सुबह 4:22 बजे पहुंचेगी। 4 बजकर 24 मिनट पर रवाना होगी। गाड़ी संख्या 14718 हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस 16 सितंबर से हांसी स्टेशन पर रात 1:03 बजे पहुंचेगी। 1 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी।