फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The viscera report will reveal the details in the police custody death case.

Hisar News: पुलिस हिरासत मौत मामले में विसरा रिपोर्ट से ही होगा खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The viscera report will reveal the details in the police custody death case.
हिसार। मंगाली चौकी में संजय (42) की मौत के मामले में वीरवार को विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया है। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार संजय की मौत शराब के सेवन और सांस की नली बंद होने के चलते हुई। मौत के कारणों का खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। विसरा रिपोर्ट आने में दो महीने तक का समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन

सीजेएम राजीव की निगरानी में हो रही जांच में सभी साक्ष्य कमेटी के समक्ष रखे जाएंगे। पुलिस ने मंगाली चौकी की सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर लिया है। इसकी रिपोर्ट न्यायिक जांच कमेटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में संजय के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के बोर्ड के चेयरमैन डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर कुछ नहीं कहा जा सकता। हमने सैंपल लिए हैं। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि शरीर में कितना अल्कोहल है, क्या मरने वाले को पहले से कोई बीमारी तो नहीं थी। शव की एटानोमी कराई गई है। एक सैंपल हिसार एफएसएल जाएगा। चौकी प्रभारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है। एफएसएल की टीम ने भी मौके से सभी साक्ष्य जुटाए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed