{"_id":"65d4dd4e3fab02411a0e34c1","slug":"the-survey-conducted-regarding-animal-dairies-in-the-city-will-be-re-examined-hisar-news-c-21-hsr1005-326155-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शहर में पशु डेयरियों को लेकर किए गए सर्वे की दोबारा होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शहर में पशु डेयरियों को लेकर किए गए सर्वे की दोबारा होगी जांच
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की तरफ से शहर में संचालित पशु डेयरियों को लेकर किए गए सर्वे की दोबारा से जांच की जाएगी। इसे लेकर स्वच्छता शाखा के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चूंकि पशु डेयरियों के सर्वे को लेकर पशुपालकों से 29 फरवरी तक आपत्तियां भी मांगी गई है। ऐसे में कर्मचारियों को 28 फरवरी तक सर्वे की दोबारा से जांच करने को कहा है।
बता दें कि डेयरी प्लाजा प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए अभी हाल ही निगम की स्वच्छता शाखा की तरफ से शहर में संचालित पशु डेयरियों को लेकर सर्वे किया था। इसमें शहर में 397 पशु डेयरियां मिली थीं। वहीं डेयरी प्लाजा में डेयरी प्लॉट की संख्या 342 हैं, जिनमें 250 स्कवेयर यार्ड के 239, 350 स्कवेयर यार्ड के 68, 500 स्क्वेयर यार्ड के 27 और एक हजार स्कवेयर यार्ड के 8 प्लॉट शामिल हैं। इन प्लॉट के रेट तय करने के लिए मंडलायुक्त के पास फाइल भेजी जा चुकी है।
डेयरी संचालकों को करवाना होगा रजिस्ट्रेशन
निगम की मानें तो पशु डेयरियों की फाइनल सूची में जो डेयरियां शामिल होंगी, उन्हें सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण भी करवाना होगा। पोर्टल पर पंजीकृत डेयरी संचालक भी डेयरी प्लॉट की बोली में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
जेई के साथ एएसआई भी जाएंगे
सर्वे की दोबारा जांच के लिए जेई के साथ एएसआई भी जाएंगे। निगम की तरफ से किए गए नए सर्वे में कई नई पशु डेयरियां भी शामिल की गईं, जबकि कई पुरानी डेयरियों को सूची से बाहर भी किया गया, क्योंकि पुरानी सूची में दर्शाई गई जगह पर कोई डेयरी ही नहीं मिली।