फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The pipelines will shine brightly, 40 years old problem will go away

Hisar News: पाइप लाइनों का निखरेगा नूर, 40 साल पुराना मर्ज होगा दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The pipelines will shine brightly, 40 years old problem will go away
तोशाम रोड से सेक्टर 13 की ओर जाने वाली सडक। 
हिसार। पेयजल लाइनों में लीकेज की वजह से दूषित पानी की समस्या झेल रहे सेक्टर 15 के 5 हजार से अधिक बाशिंदों को इस परेशानी से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इस सेक्टर में नई पेयजल लाइन बिछाने का टेंडर आवंटित कर दिया है। अब एजेंसी की तरफ से डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइप का ऑर्डर दिया जाएगा। ये पाइप सिर्फ कोलकाता व मुंबई में ही बनते हैं। इन पाइपों के पहुंचने और काम शुरू होने में दो से तीन माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर 15 करीब 40 साल पहले बसा था। तब से आज तक इसमें बिछाई गई पेयजल लाइनों की सुध नहीं ली गई। पेयजल पाइप काफी पुराने होने से जगह-जगह से लीक हो रहे हैं। इससे घरों में दूषित पेयजल सप्लाई होती है। बारिश के दिनों में तो यह समस्या और बढ़ जाती है। अब इस सेक्टर की पुरानी लाइनों को बदलने के लिए 2.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे करीब 14 किलोमीटर लंबी नई पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। इनमें से 100 से 300 एमएम की पाइप लाइन शामिल हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 13 से तोशाम रोड डिस्पोजल तक बदली जाएगी सीवर लाइन
सेक्टर 13 से तोशाम रोड स्थित महात्मा गांधी अस्पताल के पास बने डिस्पोजल तक सीवर लाइन बदली जाएगी। यह 36 इंच की मेन सीवर लाइन है। करीब एक किलोमीटर लंबी इस लाइन को बदलने में 5 करोड़ रुपये खर्च आएगा। एचएसवीपी के अधिकारियों के अनुसार जिस लाइन को बदला जाना है, वह 35-40 साल पुरानी है। इस वजह से बार-बार टूट रही है। पिछले दिनों सेंट कबीर स्कूल के पास सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद सेक्टर 13 के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सेक्टर 15 में नई पेयजल लाइन के लिए टेंडर आवंटन कर दिया गया है। अब एजेंसी पाइप का ऑर्डर देगी। पाइप आने के साथ ही काम शुरू कर दिया जाएगा। सेक्टर 13 से महात्मा गांधी अस्पताल के पास बने डिस्पोजल तक मेन सीवर लाइन बदली जाएगी, जिसका एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। - भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed