फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Great Khali in hisar, will be opened acadmay, hisar

खली हरियाणा में खोलेंगे एकेडमी

Sat, 11 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 11 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
The Great Khali in hisar, will be opened acadmay, hisar
Khali - फोटो : bureau

द ग्रेट खली हरियाणा में जल्द ही एक प्रोफेशनल रेसलिंग अकेडमी खोलेंगे। ताकि हरियाणा के ऊर्जावान नौजवान भी उनकी तरह विदेशों में जाकर अपनी ताकत का डंका बजा सकें। खली ने माना कि हरियाणा के खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों से ज्यादा जुनूनी और जोशीले हैं। यह बात शुक्रवार को हिसार पहुंचे द ग्रेट खली ने प्रेस कांफ्रेंस में कही। वे यहां एक जिम के कार्यक्रम में आए हुए थे।

विज्ञापन


खली ने बताया कि उनकी पंजाब के जालंधर स्थित अकेडमी में सबसे ज्यादा रेेसलर हरियाणा के हैं। जो बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां तक कि हरियाणा की लड़कियां भी उनकी अकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। वैसे भी स्पोर्ट्स के मामले में हरियाणा अन्य राज्यों की अपेक्षा बहुत आगे है।
विज्ञापन


इसलिए यहां के खिलाड़ियों के लिए एक अकेडमी खोलने पर विचार किया जा रहा है। ताकि युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल किया जा सके। इस मौके पर महिला रेसलर बॉबी और कविता के अलावा हरियाणा के कई अन्य रेसलर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश से हजारों खली निकालना है मकसद
खली ने कहा कि मैंने अपना सब कुछ अकेडमी में लगा दिया है। यह मेरे लिए बिजनेस नहीं है। मैं लड़कों को आगे लाने का प्रयास कर रहा हूं। मेरी अकेडमी में कई राज्यों के करीब 200 लड़के ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिनमें से आठ लड़कियां हैं। मेरा मकसद है कि देश से हजारों ग्रेट खली निकलें। मैं अपने इसी मकसद के लिए यहां अकेडमी खोलने पर विचार कर रहा हूं।

नशा खत्म करने का सबसे बड़ा हथियार खेल
पंजाब में नशे को लेकर उन्होंने कहा कि खेलों को नशा खत्म करने के एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। जब बच्चे को किसी भी स्पोर्ट्स में डाल दिया जाएगा तो नशा करने की बात तो उनके मन में ही नहीं आएगी। इसलिए अभिभावकों को बच्चों को खेलों के प्रति अवश्य प्रेरित करना चाहिए।

जितने अधिक खेल अकादमी होंगी और युवा खेलेंगे तो नशामुक्ति केंद्रों की भी जरूरत नहीं रहेगी। क्योंकि स्पोर्ट्स पर्सन नशे में विश्वास नहीं करता। वह अपनी एनर्जी को अपनी फिटनेस के लिए इस्तेमाल करने लगेगा।

हाल ही खिलाड़ियों द्वारा ड्रग्स लेने के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी ड्रग्स लेते हैं। वे तीन चार साल से अधिक नहीं चल पाते हैं। इसलिए नशे से दूर रहना खिलाड़ियों के लिए जरूरी है।

छोटे परदे पर भी जलवा
खली ने कहा कि उनकी अकेडमी के कई लड़के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं। यही नहीं राम सिया के सीरियल में हनुमान का किरदार हमारे ही लड़के ने निभाया है। इसके साथ ही एक अन्य सीरियल में घटोत्कच का अभिनय भी हमारी ही अकेडमी के लड़के ने किया है। वे अब पैरामाउंट पर टीवी शो करने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में कोई ऑफर आया तो मैं अपनी पसंद का रोल करूंगा।


न राजनीति आती है, न करूंगा
पंजाब में होने वाले चुनावों में प्रचार के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पास राजनीति में आने के ऑफर जरूर आ रहे हैं। लेकिन उन्हें न तो राजनीति आती है और न ही राजनीति करेंगे। वे किसी के प्रचार के लिए भी नहीं जाएंगे। वहीं उड़ता पंजाब के फिल्म के सवाल पर उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed